स्क्रीनिंग में डॉग अटैक से बाल-बाल बचीं रवीना टंडन! घबराने की जगह दिखाया ऐसा रिएक्शन, हैरान रह गए पंकज त्रिपाठी

अमित राय की फिल्म 'ओह माय डॉग' की स्पेशल स्क्रीनिंग में सितारों का मेला लगा! पोज़ देते समय रवीना टंडन पर डॉग ने झपटने की कोशिश की, लेकिन रवीना के कूल एटीट्यूड ने संभाला माहौल। आज रिलीज हो रही है 250 डॉग्स वाली यह खास फिल्म!

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 7 August 2026, 12:28 PM IST

Mumbai: निर्देशक अमित राय की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘ओह माय डॉग’ की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान बॉलीवुड का ग्लैमर और अनपेक्षित ड्रामा एक साथ देखने को मिला। इस खास मौके पर पंकज त्रिपाठी, रवीना टंडन और रुपाली गांगुली समेत इंडस्ट्री की कई नामचीन हस्तियों ने शिरकत की। जहाँ पंकज त्रिपाठी अपने ऑल-डेनिम कूल लुक में नज़र आए, वहीं रवीना टंडन के स्टाइलिश अवतार ने पूरी महफिल का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

रेड कार्पेट पर हुआ हादसा, रवीना के कूल अंदाज ने जीता दिल

स्क्रीनिंग के दौरान असली हाइलाइट तब देखने को मिली जब एनिमल लवर रवीना टंडन इवेंट में लाए गए डॉग्स के साथ पोज़ दे रही थीं। इसी दौरान एक डॉग ने अचानक रवीना पर झपटने और अटैक करने की कोशिश की।

‘मजबूरी में बेची आत्मा, पर…’: सी-ग्रेड फिल्मों में काम करने पर छलका सुष्मिता मुखर्जी का दर्द, बयां किया जिंदगी का सबसे काला दौर

अचानक हुए इस वाकये से एक पल के लिए वहाँ मौजूद लोग घबरा गए, लेकिन लंबे समय से एनिमल राइट्स के लिए काम कर रहीं रवीना टंडन बिल्कुल शांत रहीं। उन्होंने बिना घबराए डॉग को सहलाया और देखते ही देखते वह शांत हो गया। रवीना के इस रवैये की सबने जमकर तारीफ की।

रुपाली गांगुली और पवन मल्होत्रा ने जीता सबका दिल

इवेंट में टेलीविजन और सिनेमा की कई दिग्गज हस्तियों ने भी अपनी सादगी से रंग जमाया। टीवी क्वीन रुपाली गांगुली बेहद सिंपल सूट-सलवार और दुपट्टे में नज़र आईं, जिसकी तारीफ हर कोई कर रहा था। वहीं सीनियर एक्टर पवन मल्होत्रा, राजेश कुमार और मशहूर प्रोड्यूसर रमेश तौरानी ने भी इवेंट की रौनक बढ़ाई।

यूट्यूब के बाद अब बॉलीवुड में मचेगा सिस्टम: टाइगर श्रॉफ संग एक्शन फिल्म से डेब्यू करेंगे एल्विश यादव

250 डॉग्स के साथ आज थिएटर्स में उतरेगी फिल्म

आपको बता दें कि ‘ओह माय डॉग’ पहले 31 जुलाई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन बड़ी फिल्मों के क्लैश के कारण स्क्रीन न मिलने से मेकर्स ने इसकी रिलीज टाल दी थी। आखिरकार आज यानी 7 अगस्त को यह फिल्म देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म की सबसे बड़ी यूएसपी यह है कि इसमें पंकज त्रिपाठी, पवन मल्होत्रा, राजेश कुमार और गीता अग्रवाल जैसे बेहतरीन अभिनेताओं के साथ-साथ 250 से भी ज्यादा ट्रेंड डॉग्स एक्टिंग करते नज़र आएंगे।

Location :  Mumbai

Published :  7 August 2026, 12:28 PM IST