‘दाल-रोटी खाती थीं शेफाली’: पत्नी के निधन के एक साल बाद पराग त्यागी ने तोड़ी चुप्पी, ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

शेफाली जरीवाला के निधन से जुड़ी एंटी-एजिंग इंजेक्शन की अफवाहों पर पति पराग त्यागी ने दिया मुंहतोड़ जवाब। उन्होंने कहा कि शेफाली पूरी तरह फिट थीं और साधारण खाना खाती थीं। साथ ही, पराग ने सनातन संस्कृति को जीवन का असली आधार बताया।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 14 May 2026, 11:40 AM IST

Mumbai: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला की अचानक मौत ने सबको सदमे में डाल दिया था। उनके जाने के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें हुईं, जिनमें सबसे ज्यादा चर्चा 'एंटी-एजिंग इंजेक्शन' और 'डाइटिंग' को लेकर थी। अब करीब एक साल बाद, उनके पति और एक्टर पराग त्यागी ने इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है और सच्चाई सामने रखी है।

नॉर्मल खाना खाती थीं शेफाली, इंजेक्शन की बात बकवास

पराग त्यागी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि शेफाली के बारे में फैल रही खबरें पूरी तरह गलत हैं। उन्होंने कहा, "लोग कह रहे हैं कि उन्होंने जवान दिखने या गोरा होने के लिए इंजेक्शन लिए, जो कि सरासर झूठ है। हम एक बहुत ही साधारण जीवन जीते थे। शेफाली घर का बना खाना दाल, रोटी, सब्जी और चावल ही पसंद करती थीं। हां, वह फिट रहने के लिए प्रोटीन ज्यादा लेती थीं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वह भूखी रहती थीं या भूख मिटाने के लिए किसी इंजेक्शन का सहारा लेती थीं।"

शेफाली जरीवाला के निधन के बाद पराग त्यागी ने किया खास पॉडकास्ट लॉन्च, साझा की अनकही बातें

अफवाहों पर पराग का तंज

सोशल मीडिया के दावों पर तंज कसते हुए पराग ने कहा कि अगर दुनिया में जवान रहने का कोई इंजेक्शन होता, तो हर कोई उसे लगवा लेता। उन्होंने भावुक होते हुए कहा, "अगर पैसा या इंजेक्शन जान बचा सकते, तो आज रतन टाटा जी भी हमारे बीच होते। मौत पर किसी का बस नहीं चलता, जब जिसका समय आता है, उसे जाना ही पड़ता है। कृपया वॉट्सऐप पर आने वाली हर बात को सच न मानें।" पराग ने बताया कि वह अक्सर साथ में नूडल्स और आइसक्रीम का लुत्फ उठाते थे, जो साबित करता है कि शेफाली कोई सख्त या खतरनाक डाइट फॉलो नहीं कर रही थीं।

Urvashi At Cannes 2026: उर्वशी रौतेला ने रेड कार्पेट पर बिखेरा चांदी सा नूर, क्रिस्टल जड़े गाउन ने लूटी महफिल

सनातन धर्म और जीवन जीने का तरीका

अपनी पत्नी को खोने के गम के बीच पराग अब एक नई शुरुआत कर रहे हैं। वह 'हरि ओम' ओटीटी ऐप के एडवाइजरी बोर्ड में शामिल हुए हैं। पराग ने सनातन संस्कृति पर बात करते हुए कहा, "सनातन सिर्फ एक धर्म नहीं, बल्कि जीवन जीने का सही तरीका है। यह हमें अनुशासन और मन की शांति सिखाता है।" उनका मानना है कि आज के दौर में जब लोग तनाव में हैं, तो हमारे वेद और शास्त्र उन्हें उम्मीद की किरण दिखा सकते हैं।

Location :  Mumbai

Published :  14 May 2026, 11:40 AM IST