
मिहिर-तुलसी (Img Source: Google)
Mumbai: टीवी इंडस्ट्री का पॉपुलर शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी एक बार फिर जबरदस्त ट्विस्ट के चलते सुर्खियों में है। Smriti Irani स्टारर इस शो में मेकर्स टीआरपी लिस्ट में नंबर वन पर आने के लिए लगातार बड़े मोड़ ला रहे हैं। लेटेस्ट एपिसोड में मिहिर, तुलसी और नॉयना के बीच का ड्रामा कहानी को नए स्तर पर ले गया है।
अब तक कहानी में दिखाया गया कि मिहिर चाहता है कि तुलसी हमेशा उसके करीब रहे। लेकिन तुलसी उससे दूरी बनाए रखने की कोशिश करती नजर आती है। एक तरफ वह अपने काम को आगे बढ़ाने के लिए मेहनत कर रही है, तो दूसरी ओर मिहिर का भी ख्याल रखना चाहती है।
हालांकि नॉयना को यह सब बिल्कुल पसंद नहीं है। वह लगातार प्लानिंग और प्लॉटिंग में लगी हुई है ताकि मिहिर और तुलसी के बीच दूरी बनी रहे। इसके बावजूद मिहिर काम के बहाने तुलसी को अपने आसपास देखकर खुश रहता है।
कहानी में नया मोड़ तब आता है जब मिहिर तुलसी के साथ समय बिताने के लिए टेबल बुक करता है। नॉयना उससे वेलेंटाइन डे के प्लान के बारे में पूछती है, लेकिन मिहिर बात टाल देता है। नॉयना को जल्द ही पता चल जाता है कि मिहिर ने तुलसी के लिए टेबल बुक किया है और वह उससे झूठ बोल रहा है। यहीं से सस्पेंस और बढ़ जाता है।
बापजी से मिलने जाते समय ट्रैफिक में मिहिर और तुलसी की गाड़ी रुक जाती है। वहां एक कपल को साथ में समय बिताते और एक पति को अपनी पत्नी को गोलगप्पे खिलाते देख तुलसी इमोशनल हो जाती है। वह कहती है कि “ये भी एक दिन छोड़ देगा।” तुलसी की यह बात सुनकर मिहिर को गहरा गिल्ट महसूस होता है। यह सीन दर्शकों को काफी भावुक कर गया है और सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा हो रही है।
जब दोनों बापजी के पास पहुंचते हैं तो कहानी में बड़ा धमाका होता है। बापजी गुस्से में कहते हैं कि तुम दोनों ने बहुत बड़ा धोखा किया है और इसकी सजा तुम्हें और तुम्हारे परिवार को मिलकर रहेगी। यह डायलॉग शो के आने वाले एपिसोड्स में बड़े पारिवारिक तूफान की ओर इशारा करता है।
TV Serial Update: क्योंकि सास भी कभी बहू थी में बड़ा ट्विस्ट, एक बार फिर एक्शन मोड में आएगी तुलसी
उधर नॉयना का गुस्सा भी चरम पर है। वह साफ कहती है कि शांति निकेतन उसके लिए तभी मायने रखता है जब मिहिर उसका हो। नॉयना दावा करती है कि एक “बॉम” गिरने वाला है, जिसके बाद ऐसा धमाका होगा कि मिहिर सिर्फ उसका हो जाएगा।
Location : Mumbai
Published : 15 February 2026, 12:09 PM IST
Topics : Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Update latest TV serial News Mihir Tulsi twist Smriti Irani show TV serial