Mumbai: बॉलीवुड की चर्चित जोड़ी कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के घर खुशियों की दस्तक हुई है। दोनों अब माता-पिता बन गए हैं। 7 नवंबर की सुबह कैटरीना ने बेटे को जन्म दिया। इस खुशखबरी को कपल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा करते हुए लिखा, “हमारा छोटा सा चमत्कार आ गया है। दिल से शुक्रिया सभी प्यार और दुआओं के लिए।”
शादी के तीन साल बाद माता-पिता बने इस स्टार कपल को बॉलीवुड सेलेब्स और फैंस लगातार बधाइयां दे रहे हैं। आलिया भट्ट, करीना कपूर, और प्रियंका चोपड़ा सहित कई सितारों ने दोनों को ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं।
कटरीना कैफ और विक्की कौशल के घर गूंजी किलकारी, एक्ट्रेस ने बेटे को दिया जन्म…सोशल मीडियो पर पोस्ट कर दी जानकारी#breakingnews #KatrinaAndVicky #LatestNews #viral pic.twitter.com/lpUMLB4TUn
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) November 7, 2025
कैटरीना और विक्की ने साल 2021 में राजस्थान में शाही अंदाज़ में शादी की थी। बीते नवरात्रों में दोनों ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर साझा की थी। अब उनके घर नन्हे मेहमान के आने से फिल्म इंडस्ट्री में खुशी की लहर दौड़ गई है।
अपडेट जारी है…

