2 करोड़ के बजट में 130 करोड़ का धमाका: जानिए ‘हनुमान अंश’ के स्टार्स को कितनी मिली फीस

मात्र 2 करोड़ के बजट में बनी फिल्म 'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस पर 130 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर इतिहास रच दिया है। जानिए नीम करोली बाबा का किरदार निभाने वाले शोभिनव सत्या समेत पूरी स्टारकास्ट को इस ब्लॉकबस्टर फिल्म के लिए कितनी फीस मिली।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 8 September 2026, 4:33 PM IST

Mumbai: बॉलीवुड में अक्सर बड़े बजट और करोड़ों की फीस लेने वाले सितारे बॉक्स ऑफिस पर पस्त हो जाते हैं! लेकिन नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म 'हनुमान अंश' ने इस मिथक को पूरी तरह तोड़ दिया है।

महज 2 करोड़ रुपये के बेहद मामूली बजट में बनी इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 32 दिनों में 131.63 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड तोड़ नेट कलेक्शन कर लिया है। हैरानी की बात यह है कि पूरी स्टारकास्ट की कुल फीस मिलाकर भी 50 लाख रुपये के आसपास है।

असिस्टेंट डायरेक्टर बने 'बाबा' और मिली सबसे ज्यादा फीस

फिल्म में नीम करोली बाबा का मुख्य किरदार निभाने वाले अभिनेता शोभिनव सत्या सबसे ज्यादा फीस पाने वाले स्टार रहे। उन्हें इस यादगार रोल के लिए 15 लाख रुपये मिले हैं।

‘हनुमान अंश’ के पार्ट-2 में दिखेगा कैंची धाम का अध्याय, बाबा नीब करौली की नैनीताल यात्रा पर बढ़ी उत्सुकता

दिलचस्प बात यह है कि शोभिनव शुरुआत में फिल्म के असिस्टेंट डायरेक्टर थे। तय मुख्य कलाकार की तबीयत खराब होने पर डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने उन्हें यह रोल सौंपा, जिसे उन्होंने अमर बना दिया।

चाइल्ड आर्टिस्ट और सह-कलाकारों को भी मिले लाखों

फिल्म के अन्य महत्वपूर्ण किरदारों की बात करें तो राम नंदन भोसले की भूमिका निभाने वाले चंदन के आनंद को 8 लाख रुपये की फीस मिली है। वहीं, बचपन के नीम करोली बाबा का अहम रोल निभाने वाले चाइल्ड एक्टर विहान शेडगे को 5 लाख रुपये मिले हैं।

भारतीय बॉक्स ऑफिस के बाद अब विदेशों में बजेगा ‘हनुमान अंश’ का डंका, दुनियाभर में रिलीज होगी फिल्म

दिग्गज कलाकारों ने भी कम बजट में दिया साथ

फिल्म में महंत जी का किरदार निभाने वाले वरिष्ठ अभिनेता अनिल रस्तोगी को 4 लाख रुपये दिए गए हैं। इसके अलावा, बाबा की पत्नी राम बेटी शर्मा का रोल निभाने वाली पूर्णिमा तिवारी को 3.5 लाख रुपये और इंस्पेक्टर धर्म सिंह बने गुलशन पांडे को 3 लाख रुपये का भुगतान किया गया है। विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने साबित कर दिया कि दमदार कहानी और अभिनय के आगे बड़ा बजट और महंगे स्टार्स कोई मायने नहीं रखते।

Location :  Mumbai

Published :  8 September 2026, 4:33 PM IST