बॉक्स ऑफिस पर Cocktail 2 की सुनामी: अक्षय की ‘वेलकम 3’ के आगे भी नहीं झुके शाहिद-कृति, 8 दिन में कमाए इतने रुपये

शाहिद कपूर और कृति सेनन की 'कॉकटेल 2' ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। अक्षय कुमार की फिल्म की रिलीज के बावजूद मूवी ने 8 दिनों में 114.67 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 27 June 2026, 12:26 PM IST

Mumbai: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर रॉम-कॉम ड्रामा फिल्म 'कॉकटेल 2' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर अपना मजबूत पैर जमा चुकी है। 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म को शुरुआत में भले ही समीक्षकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया और आलोचनाओं का सामना करना पड़ा हो, लेकिन दर्शकों का प्यार बटोरने में यह मूवी पूरी तरह सफल रही है।

फिल्म को रिलीज हुए अभी महज 8 दिन ही हुए हैं और इस बीच सिनेमाघरों में अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी की मल्टी-स्टारर कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' भी रिलीज हो चुकी है। हालांकि, इस बड़ी फिल्म के आने के बावजूद 'कॉकटेल 2' की रफ्तार धीमी नहीं पड़ी है।

'वेलकम टू द जंगल' के सामने भी टस से मस नहीं हुई फिल्म

आमतौर पर बॉक्स ऑफिस पर किसी बड़ी स्टार-कास्ट वाली फिल्म के आते ही पुरानी फिल्मों की कमाई में भारी गिरावट देखी जाती है, लेकिन 'कॉकटेल 2' के मामले में ऐसा नहीं हुआ। घरेलू स्तर के साथ-साथ विदेशी बाजारों में भी यह फिल्म शानदार प्रदर्शन कर रही है। शुक्रवार को 'वेलकम टू द जंगल' की रिलीज के बाद भी इस रॉम-कॉम फिल्म ने अपने 8वें दिन दुनिया भर में 5.72 करोड़ रुपये का शानदार सिंगल-डे कलेक्शन करके सबको चौंका दिया है। इससे साफ है कि दर्शकों के बीच फिल्म का क्रेज अभी भी बरकरार है।

Cocktail 2 Review: थिएटर्स में रिलीज हुई शाहिद-कृति-रश्मिका की ‘कॉकटेल 2’, जानें फर्स्ट डे फर्स्ट शो का पब्लिक रिव्यू

दुनियाभर में छाया खुमार, वर्ल्डवाइड 114 करोड़ के पार

शाहिद और कृति की केमिस्ट्री का जादू सिर्फ देश में ही नहीं, बल्कि सात समंदर पार भी दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। यह फिल्म नॉर्थ अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम (UK), मिडिल ईस्ट और ऑस्ट्रेलिया जैसे प्रमुख अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बेहतरीन कमाई कर रही है। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, होमी अदजानिया के निर्देशन में बनी 'कॉकटेल 2' ने रिलीज के महज 8 दिनों के भीतर वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर कुल 114.67 करोड़ रुपये का ग्रॉस बिजनेस कर लिया है। इससे पहले फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में करीब 108 करोड़ रुपये कमा लिए थे।

ओवरसीज मार्केट और भारतीय बॉक्स ऑफिस के आंकड़े

अगर सिर्फ विदेशी बाजार (ओवरसीज) की बात करें, तो फिल्म की कुल कमाई अब तक 25.50 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है। फिल्म ने अपने 8वें दिन यानी शुक्रवार को विदेशों से करीब 62 लाख रुपये का कलेक्शन किया। वहीं, भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के प्रदर्शन पर नजर डालें तो इसका इंडिया नेट कलेक्शन 74.75 करोड़ रुपये हो चुका है, जबकि भारत में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 89.17 करोड़ रुपये तक जा पहुंचा है।

रईसजादों की जयपुर में नशे और रफ्तार की कॉकटेल, ऑडी से 18 को रौंदा

बजट रिकवरी से महज चंद कदम दूर हैं मेकर्स

ट्रेड एनालिस्ट्स के मुताबिक, 'कॉकटेल 2' का कुल निर्माण बजट लगभग 150 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। फिल्म जिस रफ्तार से दुनिया भर में कमाई के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है, उसे देखकर लगता है कि मेकर्स बहुत जल्द मुनाफे की श्रेणी में शामिल हो जाएंगे। फिलहाल मेकर्स को अपना बजट निकालने के लिए सिर्फ 35.33 करोड़ रुपये की और दरकार है। वीकेंड के दौरान इस आंकड़े के और तेजी से घटने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है।

Location :  Mumbai

Published :  27 June 2026, 12:26 PM IST