
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर भड़कीं सोमी अली (Img: Instagram)
Mumbai: गणेश चतुर्थी के मौके पर अंबानी परिवार के घर आयोजित गणपति उत्सव में कई बॉलीवुड स्टार्स शामिल हुए। इनमें एक्ट्रेस कैटरीना कैफ अपने पति विक्की कौशल के साथ नजर आईं। इस इवेंट से कैटरीना की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर काफी चर्चा छेड़ दी। हालांकि, कुछ यूजर्स ने एक्ट्रेस के लुक और वजन बढ़ने को लेकर आपत्तिजनक कमेंट्स करना शुरू कर दिया। अब एक्ट्रेस और सलमान खान की एक्स-गर्लफ्रेंड सोमी अली, कैटरीना के समर्थन में सामने आई हैं।
सोमी अली ने सोशल मीडिया पर कैटरीना और विक्की कौशल की एक तस्वीर शेयर करके ट्रोलर्स को जवाब दिया। अपनी पोस्ट में उन्होंने महिलाओं के शरीर पर कमेंट करने की आदत पर सवाल उठाए। सोमी ने साफ कहा कि किसी को भी महिला के शरीर पर कमेंट करने का हक नहीं है।
यह भी पढ़ें - गणपति दर्शन के लिए सजे बॉलीवुड सितारे: मां बनने के बाद पहली बार दिखीं कैटरीना, तो आलिया-करीना के लुक ने लूटी महफिल
उन्होंने लिखा कि मां बनने के बाद महिला के शरीर में बदलाव आना स्वाभाविक है। उसके वजन या लुक का मजाक उड़ाने के बजाय उसके अनुभव और मातृत्व का सम्मान किया जाना चाहिए।
अपनी पोस्ट में सोमी अली ने इस बात पर जोर दिया कि एक महिला ने नई जिंदगी को जन्म दिया है, और उसका शरीर उस बदलाव की कहानी बयां करता है। उनके अनुसार, बच्चे के जन्म के बाद होने वाले शारीरिक बदलाव शर्म की बात नहीं हैं, बल्कि मातृत्व और ताकत का हिस्सा हैं।
उन्होंने सोशल मीडिया यूजर्स से महिलाओं के बारे में बात करते समय अपने शब्दों का ध्यान रखने की अपील भी की। सोमी ने कहा कि महिला की पहचान सिर्फ उसके शरीर या सुंदरता से तय नहीं होनी चाहिए।
सोमी अली ने आगे कहा कि सुंदरता किसी खास आकार या पैमाने से तय नहीं होती। महिलाओं को दूसरों द्वारा तय किए गए सुंदरता के पैमानों पर खरा उतरने के दबाव से आज़ाद होना चाहिए। उन्होंने लोगों को याद दिलाया कि महिला की कीमत उसके वजन, शरीर या शारीरिक दिखावट से तय नहीं होती।
यह भी पढ़ें - Bollywood News: कान्स में ट्रोल हुईं ऐश्वर्या राय, सपोर्ट में उतरीं माधुरी; कहा- वो ग्लोबल स्टार हैं…
कैटरीना के प्रति बॉडी-शेमिंग के बीच सोमी की पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है। अपने बयान के जरिए एक्ट्रेस ने महिलाओं के शरीर को लेकर होने वाली ऑनलाइन ट्रोलिंग पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
Location : Mumbai
Published : 17 September 2026, 12:37 PM IST