हिंदी
बॉलीवुड के हीरो धर्मेंद्र की बिगड़ी तबीयत
Mumbai: 60-70 के दशक के सुपरस्टार धर्मेंद्र की तबीयत में हाल ही में गिरावट देखी गई है। उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। धर्मेंद्र की उम्र संबंधी परेशानियाँ पिछले कुछ सालों से बनी हुई हैं। 89 वर्षीय धर्मेंद्र के स्वास्थ्य पर परिवार और फैंस लगातार चिंता जता रहे हैं और उनके जल्दी ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं।
धर्मेंद्र को करीब 10 दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके मैनेजमेंट ने बताया कि यह रुटीन चेकअप का हिस्सा था और घबराने की कोई बात नहीं है। उम्र बढ़ने के कारण नियमित स्वास्थ्य जांच करना अब उनके जीवन का हिस्सा बन गया है।
धर्मेंद्र की पत्नी और अभिनेत्री हेमा मालिनी ने हाल ही में मीडिया से बात करते हुए बताया कि धर्मेंद्र अब पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं। हेमा ने हाथ जोड़कर फैंस से प्रार्थना और समर्थन की अपील की। उनका यह संदेश फैंस के लिए राहत देने वाला रहा।
42 साल की उम्र में मां बनीं कैटरीना, विक्की के घर गूंजी किलकारी; बॉलीवुड से उमड़ा बधाइयों का सैलाब
धर्मेंद्र ने इससे पहले अमेरिका में भी स्वास्थ्य जांच करवाई है। बढ़ती उम्र के साथ वे अपनी सेहत के प्रति काफी सतर्क हैं। उन्हें लगातार उम्र से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन उनकी फिटनेस और सक्रियता उन्हें कई सालों तक बड़े पर्दे पर बनाए रखी है।
धर्मेंद्र हिंदी सिनेमा के सबसे लोकप्रिय और बहुप्रशंसित कलाकारों में से एक हैं। उन्होंने 60 और 70 के दशक में हीरो के रूप में पहचान बनाई और हिंदी सिनेमा का “ही-मैन” कहलाए। ‘चुपके चुपके’ (1975), ‘प्रतिज्ञा’ (1975), ‘यमला पगला दीवाना’ (2011) जैसी फिल्मों में उनकी अदाकारी का जादू देखने को मिला। 1980 और 90 के दशक में धर्मेंद्र ने कैरेक्टर रोल्स में अपनी प्रतिभा दिखाई। इस दौरान उनकी प्रमुख फिल्में ‘प्यार किया तो डरना क्या?’, ‘लाइफ इन ए मेट्रो’, ‘जॉनी गद्दार’ और ‘अपने’ रही।
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोहा अली खान का का फिटनेस मंत्र वायरल, जानें रोज सुबह क्या खाती हैं?
2023 में धर्मेंद्र फिल्म ‘रॉकी रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आए, जिसमें शबाना आजमी के साथ उनके सीन ने मीडिया और फैंस का ध्यान खींचा। इसके अलावा 2025 में उनकी नई फिल्म ‘इक्कीस’ रिलीज होने वाली है, जो उनके फैंस के लिए उत्साहजनक खबर है।
धर्मेंद्र के फैंस उनके स्वास्थ्य के लिए लगातार प्रार्थना कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनके लिए शुभकामनाओं का सिलसिला जारी है। उनके उम्रदराज होने के बावजूद बॉलीवुड में उनके योगदान और फैंस का प्यार उन्हें हमेशा यादगार बनाता रहेगा।
Location : Mumbai
Published : 10 November 2025, 4:02 PM IST