दो बच्चों की मां होकर बॉलीवुड एक्ट्रेस Shefali Shah के बिगड़े बोल- …बेहतर है कुत्ते पालो”

बॉलीवुड एक्ट्रेस Shefali Shah ने शादी, रिश्तों और बच्चों को लेकर अपनी बेबाक राय रखी है। एक इंटरव्यू में उन्होंने युवाओं को कम उम्र में शादी न करने की सलाह दी और मजाकिया अंदाज में कहा कि “बच्चे पैदा करने से बेहतर है कुत्ते पालो।” उनके बयान के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 16 May 2026, 4:15 PM IST

New Delhi: बॉलीवुड की दमदार अभिनेत्री Shefali Shah एक बार फिर अपने बेबाक अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में एक बातचीत के दौरान उन्होंने शादी, रिश्तों और बच्चों को लेकर खुलकर अपनी राय रखी। इंटरव्यू में उन्होंने युवाओं को सलाह दी कि जीवन के बड़े फैसले जल्दबाजी में नहीं लेने चाहिए और पहले खुद को समझना बेहद जरूरी है। उनके बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

“कम उम्र में शादी मत करो”

यूट्यूबर और होस्ट Lilly Singh के साथ बातचीत में शेफाली ने कहा कि युवा लड़कियों को बहुत कम उम्र में शादी नहीं करनी चाहिए। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, “बचपन में शादी मत करो, भगवान के लिए। तुम्हें तो यह भी नहीं पता होता कि तुम्हें अपनी कोहनी पसंद है या नहीं।” उन्होंने कहा कि शादी से पहले लोगों को खुद को समझना चाहिए और रिश्तों को समय देना चाहिए।

शादी को बताया बड़ा फैसला

Shefali Shah ने कहा कि शादी कोई हल्का फैसला नहीं है और इसे सिर्फ सामाजिक दबाव में नहीं करना चाहिए। उनके मुताबिक जब तक इंसान भावनात्मक रूप से परिपक्व न हो और उसे यह न समझ आ जाए कि वह रिश्ते से क्या चाहता है, तब तक शादी से बचना चाहिए। एक्ट्रेस की यह सलाह सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रही है।

“बच्चे मत पैदा करो, कुत्ते पाल लो”

बातचीत के दौरान जब Lilly Singh ने बताया कि वह 37 साल की हैं और अब तक अविवाहित हैं, तो शेफाली ने हंसते हुए कहा, “बच्चे मत पैदा करो, कुत्ते पाल लो।” उन्होंने आगे कहा कि कुत्ते इंसान को बिना शर्त प्यार देते हैं और यही सबसे सच्चा प्यार होता है। हालांकि उन्होंने यह बात मजाकिया लहजे में कही, लेकिन सोशल मीडिया पर इसे लेकर बहस छिड़ गई है।

निजी जिंदगी और करियर को लेकर भी चर्चा

Shefali Shah की पहली शादी टीवी अभिनेता Harsh Chhaya से हुई थी, लेकिन बाद में दोनों अलग हो गए। इसके बाद उन्होंने फिल्म निर्माता Vipul Amrutlal Shah से शादी की। उनके दो बेटे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो शेफाली हाल ही में Delhi Crime के तीसरे सीजन में नजर आई थीं, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया।

Location :  New Delhi

Published :  16 May 2026, 4:15 PM IST