
रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का निधन (Img: Pinterest)
Mumbai: बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) के परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। एक्ट्रेस की मां कृष्णा मुखर्जी का 75 साल की उम्र में निधन हो गया है। परिवार ने एक बयान में इस दुखद खबर की पुष्टि की है और उनके निधन के बाद फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।
मुखर्जी परिवार ने कृष्णा मुखर्जी के निधन की जानकारी देते हुए एक आधिकारिक बयान जारी किया। बयान में परिवार ने इस मुश्किल समय में मिले प्यार, दुआओं और समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने दुख की इस घड़ी में प्राइवेसी बनाए रखने का भी अनुरोध किया।
यह भी पढ़ें - दो बच्चों की मां होकर बॉलीवुड एक्ट्रेस Shefali Shah के बिगड़े बोल- …बेहतर है कुत्ते पालो”
Rani Mukerji Mother Passes Away: बॉलीवुड को एक और बड़ा झटका, मशहूर एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की मां ने दुनिया को कहा अलविदा#RaniMukerji #KrishnaMukherjee #RaniMukerjiMother #DynamiteNews pic.twitter.com/eWX3DHWGli
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) September 22, 2026
कृष्णा मुखर्जी का भी फिल्म जगत से नाता था; वह बंगाली सिनेमा की जानी-मानी प्लेबैक सिंगर थीं। उन्होंने 1982 की फिल्म 'तीसरी आंख' के गाने "ईद के दिन गले मिल ले राजा" को अपनी आवाज दी थी जो काफी लोकप्रिय हुआ था।
कृष्णा मुखर्जी ने रानी मुखर्जी के एक्टिंग करियर को संवारने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने ही रानी को फिल्म इंडस्ट्री में आने के लिए प्रोत्साहित किया था। हालांकि, शुरुआत में वह अपनी बेटी की एक्टिंग स्किल्स को लेकर काफी बेबाक थीं।
यह भी पढ़ें - Entertainment News: बेटी के साथ दुबई में फंसी मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस, सुनाई खौफनाक आपबीती
एक पुराने इंटरव्यू में रानी ने बताया था कि अपना पहला स्क्रीन टेस्ट देखने के बाद उनकी मां ने प्रोड्यूसर से कहा था कि रानी शायद अभी फिल्मों के लिए तैयार नहीं हैं। उनकी मां चाहती थीं कि उनकी बेटी अपनी कमियों को समझे और बेहतर तैयारी के साथ आगे बढ़े।
रानी मुखर्जी अक्सर अपनी मां के साथ अपने खास रिश्ते के बारे में बात करती रही हैं। एक्ट्रेस के लिए उनकी मां न सिर्फ परिवार की सदस्य थीं, बल्कि उनके करियर के पीछे सबसे बड़ी प्रेरणाओं में से एक थीं। कृष्णा मुखर्जी के निधन के बाद रानी और उनका परिवार गहरे सदमे में है।
Location : Mumbai
Published : 22 September 2026, 4:03 PM IST
Topics : Bengali playback singer Bollywood News Krishna Mukerji Krishna Mukerji passes away Rani Mukerji