पार्टी वीडियो से उड़ी अफेयर की अफवाह, अमीषा पटेल ने हार्दिक पांड्या संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल और क्रिकेटर हार्दिक पांड्या का एक पार्टी वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर उनके अफेयर की अफवाहें उड़ने लगीं। एक्ट्रेस ने इन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 7 September 2026, 12:16 PM IST

New Delhi: बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल और क्रिकेटर हार्दिक पांड्या का एक वीडियो सामने आने के बाद दोनों के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हो गईं। अब अमीषा ने इन अफवाहों पर अपनी प्रतिक्रिया देकर साफ किया है कि हर दोस्ताना बातचीत को रिश्ते से जोड़ना सही नहीं है।

पार्टी में साथ नजर आए अमीषा और हार्दिक

हाल ही में अमीषा पटेल और हार्दिक पांड्या का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में दोनों एक पार्टी के दौरान बातचीत करते नजर आए। बताया गया कि अमीषा ने हार्दिक को अपने दोस्तों से मिलवाया था। इसी वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने दोनों के बीच रिश्ते को लेकर तरह-तरह के कयास लगाने शुरू कर दिए।

एक सोशल मीडिया यूजर ने वीडियो साझा करते हुए दावा किया कि अमीषा का हार्दिक के कंधे पर हाथ रखना दोनों के बीच नजदीकी का संकेत है। पोस्ट में पुराने ऑनलाइन रूमर्स का भी जिक्र किया गया। देखते ही देखते यह पोस्ट काफी चर्चा में आ गई।

ये भी पढ़ें:ताइवानी स्टार को भारत में हुआ प्यार! होटल में हुई मुलाकात, अब सात समंदर पार से बुलाया अपने पास, Viral हुई Post

अमीषा ने अफवाहों पर दिया करारा जवाब

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही यह पोस्ट अमीषा पटेल तक भी पहुंची। एक्ट्रेस ने पोस्ट का स्क्रीनशॉट अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया और इसे लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की।

अमीषा ने व्यंग्यात्मक अंदाज में कहा कि अगर किसी दोस्त के कंधे पर हाथ रखना ही रोमांटिक इशारा माना जाएगा, तो फिर दोस्तों के बीच सामान्य बातचीत को भी गलत तरीके से देखा जा सकता है। उन्होंने सवाल किया कि आखिर एक सामान्य दोस्ताना मुलाकात को रिश्ते से क्यों जोड़ा जा रहा है।

ये भी पढ़ें: ‘मराठी नहीं आती तो क्या, पेट तो पालना है!’: ऑटो ड्राइवर के इस देसी जुगाड़ ने जीता इंटरनेट का दिल, Video Viral

बोलीं- पहले दोस्ती को समझिए

अमीषा ने पोस्ट करने वाले यूजर को यह भी समझाया कि पुरुष और महिला के बीच दोस्ती होना सामान्य बात है। उन्होंने कहा कि ऐसी बातों पर टिप्पणी करने से पहले लोगों को दोस्ती के रिश्ते को समझना चाहिए।

एक्ट्रेस की इस प्रतिक्रिया के बाद हार्दिक पांड्या के साथ उनके अफेयर की चर्चाओं पर फिलहाल विराम लगता दिखाई दे रहा है। हालांकि, सोशल मीडिया पर दोनों को लेकर चर्चा अभी भी जारी है।

Location :  New Delhi

Published :  7 September 2026, 12:16 PM IST