Aamir-Gauri Honeymoon: आमिर खान-गौरी का हनीमून प्लान लीक, ऑस्ट्रेलिया में सात समंदर पार खुलेगा इस रिश्ते का सबसे बड़ा सस्पेंस

आमिर खान और गौरी स्प्रैट ने 05 जुलाई को निजी समारोह में रजिस्टर्ड मैरिज कर ली है। अब यह कपल बच्चों के साथ मेलबर्न में हनीमून और IFFM के लिए रवाना होने की तैयारी में है। वापसी के बाद दोनों अपने नए 'मरीना' फैमिली हाउस में शिफ्ट होंगे।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 11 July 2026, 2:17 PM IST
google-preferred

Mumbai: बॉलीवुड के 'मिस्टर परफेक्टनिस्ट' आमिर खान एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। आमिर खान और गौरी स्प्रैट ने 05 जुलाई 2026 को अपने घर पर आयोजित एक बेहद निजी समारोह में रजिस्टर्ड मैरिज कर ली है।

इस सीक्रेट वेडिंग में केवल परिवार के सदस्य और बेहद करीबी दोस्त ही शामिल हुए। शादी के बंधन में बंधने के बाद अब यह कपल अपनी जिंदगी के एक नए और खुशनुमा सफर की शुरुआत करने जा रहा है, जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है।

ऑस्ट्रेलिया में मनेगा हनीमून, वर्क ट्रिप को बनाएंगे फैमिली हॉलीडे

शादी के ठीक बाद अब यह न्यूलीवेड कपल ऑस्ट्रेलिया में अपना हनीमून मनाने की तैयारी कर रहा है। डेक्कन क्रॉनिकल की रिपोर्ट के मुताबिक, अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट्स के चलते दोनों जल्द ही मेलबर्न के लिए रवाना होंगे।

हालांकि, आमिर और गौरी अपनी इस वर्क ट्रिप को सिर्फ काम तक सीमित नहीं रखना चाहते, बल्कि इसे एक मजेदार फैमिली हॉलीडे के रूप में देख रहे हैं। इस यात्रा की सबसे खास बात यह है कि इसमें दोनों के बच्चे भी उनके साथ जा रहे हैं, जिससे यह एक परफेक्ट फैमिली गेटवे बनने वाला है।

ये भी पढ़ें: Aamir Khan Marriage: गौरी स्प्रैट संग आमिर खान की शादी समारोह के वीडियो वायरल, दोनों खास पल का जश्न मनाते नजर आए

दोनों परिवारों के बच्चों को करीब लाएगा मेलबर्न टूर

इस मेलबर्न ट्रिप पर आमिर खान के साथ उनकी एक्स-वाइफ किरण राव से उनके छोटे बेटे आजाद होंगे, जबकि गौरी स्प्रैट का बेटा क्विन भी इस सफर का हिस्सा बनेगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फैमिली वेकेशन का मुख्य उद्देश्य दोनों परिवारों के बच्चों को एक-दूसरे के करीब लाना और उन्हें आपस में घुलने-मिलने व समझने का मौका देना है। बच्चों के साथ-साथ आमिर और गौरी को भी इस बिजी शेड्यूल के बीच एक-दूसरे के साथ बेहतरीन क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा।

इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (IFFM) में शामिल होंगे आमिर

छुट्टियों का आनंद लेने के साथ ही आमिर खान और गौरी स्प्रैट प्रतिष्ठित 'इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न' (IFFM 2026) में हिस्सा लेंगे। आपको बता दें कि हाल ही में इस फेस्टिवल के नॉमिनेशंस की घोषणा की गई थी, जिसमें आमिर खान को उनकी फिल्म 'सितारे जमीन पर' में शानदार प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (Best Actor) की कैटेगरी में नामांकित किया गया है।

यह बहुप्रतीक्षित फिल्म फेस्टिवल 13 अगस्त से 23 अगस्त 2026 तक ऑस्ट्रेलिया में आयोजित किया जाएगा, जहां भारतीय सिनेमा और ओटीटी की बेहतरीन फिल्मों व वेब सीरीज को सम्मानित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: ‘बेटा अब भी कुंवारा, पापा की तीसरी शादी’, आमिर खान पर भड़के लोग, VIDEO देख बोले- ‘जुनैद का चेहरा सब कह गया’ 

नए 'मरीना' फैमिली हाउस में शिफ्ट होने की तैयारी

ऑस्ट्रेलिया से लौटने के बाद आमिर और गौरी अपने नए आशियाने में शिफ्ट होने के लिए तैयार हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर खान मरीना स्थित अपने फैमिली हाउस में जाने वाले हैं। इस घर में लंबे समय से चल रहा कंस्ट्रक्शन का काम अब लगभग पूरा होने वाला है, जिसकी वजह से आमिर अब तक पाली हिल वाले घर में रह रहे थे।

आमिर ने इस बिल्डिंग में कुल तीन अपार्टमेंट खरीदे हैं। एक अपार्टमेंट में आमिर, गौरी और क्विन रहेंगे। वहीं, दूसरे अपार्टमेंट में आमिर की एक्स-वाइफ किरण राव अपने बेटे आजाद के साथ रहेंगी। इसके अलावा, तीसरे अपार्टमेंट में आमिर खान की मां और उनकी बहनें निखहत व फरहत रहेंगी, जिससे पूरा परिवार एक ही जगह मिलकर रह सकेगा।

Location :  Mumbai

Published :  11 July 2026, 2:17 PM IST

Related News

Advertisement