प्रेमिका से शादी की जिद में रेलवे पुल पर चढ़ गया युवक, 2 घंटे तक मचा हड़कंप; फिर मौके पर बुलानी पड़ी लड़की

बांदा के मटौंध थाना क्षेत्र में प्रेमिका से शादी की जिद में एक युवक केन नदी पर बने रेलवे पुल पर चढ़ गया। करीब दो घंटे तक वह प्रेमिका को मौके पर बुलाने की मांग करता रहा और न आने पर पुल से कूदने की धमकी दी। पुलिस ने नदी में नाविक और गोताखोर तैनात किए। बाद में प्रेमिका के पहुंचने पर युवक नीचे उतरा।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 11 September 2026, 12:52 PM IST

Banda: बांदा में प्रेमिका से शादी की जिद एक युवक को ऐसी जगह ले गई, जहां उसकी जान पर बन आई। शुक्रवार सुबह एक युवक केन नदी पर बने रेलवे पुल पर चढ़ गया और करीब दो घंटे तक वहीं डटा रहा। युवक लगातार अपनी प्रेमिका को मौके पर बुलाने की मांग करता रहा। जब प्रेमिका मौके पर नहीं पहुंची तो उसने पुल से कूदने की धमकी दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को समझाने की कोशिश शुरू की, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ा रहा।

हालात बिगड़ते देख पुलिस ने नदी के नीचे भी सुरक्षा के इंतजाम किए। नाविकों और गोताखोरों को तैनात किया गया, ताकि अगर युवक नीचे गिर जाए तो तुरंत उसकी तलाश की जा सके। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने प्रेमिका को मौके पर बुलाया। प्रेमिका के पहुंचते ही युवक नीचे उतरने को तैयार हो गया। पुलिस ने उसे सुरक्षित पुल से नीचे उतारा और बाद में गिरफ्तार कर लिया।

सुबह छह बजे रेलवे पुल पर चढ़ा युवक

मामला बांदा के मटौंध थाना क्षेत्र में केन नदी पर बने रेलवे पुल का है। शहर के चमरौड़ी निवासी विकास शर्मा का शहर की ही एक युवती से प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। युवक उससे शादी करना चाहता था, लेकिन परिजनों की सहमति नहीं मिलने से वह नाराज था। शुक्रवार सुबह करीब छह बजे विकास केन नदी पर बने रेलवे पुल पर पहुंचा और पुल पर चढ़ गया। इसके बाद उसने अपनी प्रेमिका को मौके पर बुलाने की मांग शुरू कर दी।

3 बच्चों की मां को महबूबा बनाना पड़ा भारी, प्रेमिका के बेटों ने ही रची हत्या की साजिश, बांदा में सनसनीखेज खुलासा

प्रेमिका को बुलाने की जिद पर अड़ा रहा

पुल पर युवक के चढ़ने की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई। एसपी पलाश बंसल के निर्देश पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। भूरागढ़ चौकी प्रभारी अरविंद कुमार समेत पुलिसकर्मियों ने युवक से बातचीत शुरू की। पुलिसकर्मियों ने उसे समझाने और सुरक्षित नीचे उतरने के लिए कहा, लेकिन युवक अपनी मांग पर अड़ा रहा। वह लगातार प्रेमिका को मौके पर बुलाने की बात कहता रहा। प्रेमिका के नहीं आने पर उसने पुल से कूदने की धमकी भी दी।

नदी में नाविक और गोताखोर भी लगाए गए

युवक के पुल से नीचे गिरने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने एहतियात के तौर पर केन नदी के नीचे भी इंतजाम किए। नदी में नाविकों और गोताखोरों को तैनात किया गया, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति में तत्काल मदद की जा सके। इधर रेलवे पुल पर युवक को समझाने का सिलसिला जारी रहा। पुलिसकर्मी उससे लगातार बातचीत करते रहे। इस दौरान पुल और आसपास लोगों की भीड़ भी जुटने लगी। करीब दो घंटे तक पुलिस युवक को नीचे उतारने की कोशिश करती रही।

पानी ने संभलने का मौका ही नहीं दिया… बांदा में नाला बना मौत का सैलाब, चाची-भतीजे समेत तीन की दर्दनाक मौत

प्रेमिका पहुंची तो युवक नीचे उतरने को तैयार

जब युवक अपनी बात से पीछे हटने को तैयार नहीं हुआ तो पुलिस ने उसकी प्रेमिका को मौके पर बुलाया। पुलिस के प्रयास के बाद प्रेमिका वहां पहुंची। प्रेमिका के सामने आने के बाद युवक नीचे उतरने के लिए तैयार हो गया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उसे सुरक्षित तरीके से पुल से नीचे उतारा। युवक के नीचे आने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुल पर चला समझाने का दौर

इस पूरी घटना के दौरान पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती युवक को सुरक्षित नीचे उतारने की थी। एक तरफ युवक प्रेमिका को बुलाने की जिद पर अड़ा था, वहीं दूसरी तरफ उसके पुल से नीचे गिरने का खतरा बना हुआ था। पुलिस ने पहले बातचीत के जरिए युवक को समझाने की कोशिश की। इसके साथ ही नदी में भी सुरक्षा व्यवस्था की गई। आखिरकार प्रेमिका को मौके पर बुलाने के बाद युवक नीचे आने के लिए राजी हुआ।

Location :  Banda

Published :  11 September 2026, 12:52 PM IST