जिस शख्स को रेप केस में खुद भिजवाया था जेल, अब उसी के लिए टॉवर पर चढ़ गई महिला! ऐसा क्या हुआ?

पहले गंभीर आरोप लगाकर एक युवक को सलाखों के पीछे पहुंचाया, लेकिन कुछ ही दिनों बाद उसी शख्स को छुड़ाने के लिए महिला ने ऐसा कदम उठा लिया कि पूरा प्रशासन हरकत में आ गया। भीषण गर्मी में कई घंटे तक चले हाई-वोल्टेज ड्रामे ने लोगों को हैरान कर दिया।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 9 June 2026, 5:32 PM IST

Gonda: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने न सिर्फ स्थानीय लोगों बल्कि प्रशासन को भी हैरान कर दिया। इटियाथोक थाना क्षेत्र की एक महिला यूट्यूबर ने अपनी मांग मनवाने के लिए ऐसा कदम उठाया, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। महिला अचानक एक ऊंचे मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई और तब तक नीचे उतरने से इनकार कर दिया, जब तक उसकी मांग पूरी करने का आश्वासन नहीं दिया गया।

महिला की मांग भी बेहद चौंकाने वाली थी। जिस युवक के खिलाफ उसने कुछ दिन पहले दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था और जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, अब वही महिला उसे रिहा कराने की मांग कर रही थी।

पति से अलग रहने के दौरान हुआ था प्रेम संबंध

जानकारी के अनुसार महिला की शादी वर्ष 2020 में हुई थी। हालांकि, वैवाहिक जीवन अधिक समय तक नहीं चल सका और पिछले चार वर्षों से वह अपने पति से अलग रह रही थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात गांव के ही एक युवक अमर सिंह उर्फ गोलू से हुई।

मानसिक रूप से कमजोर किशोरी को हवस का शिकार बनाने वाला दरिंदा गिरफ्तार, पुलिस ने घर से दबोचा

दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और रिश्ता प्रेम संबंध में बदल गया। महिला का आरोप था कि युवक ने उससे शादी करने का वादा किया था। इसी भरोसे पर दोनों के बीच संबंध बने। लेकिन बाद में जब युवक ने शादी करने से इनकार किया, तो मामला विवाद में बदल गया।

खुद दर्ज कराया था दुष्कर्म का मुकदमा

महिला ने 2 जून को इटियाथोक थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। अदालत के आदेश के बाद युवक को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। उस समय महिला अपने आरोपों पर कायम थी और कानूनी कार्रवाई की मांग कर रही थी।

बुझ गए दो घरों के चिराग, मिर्जापुर में नहाने गए बाबू और चंटू की तालाब में डूबने से दर्दनाक मौत

अचानक बदला फैसला

घटना में सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि कुछ ही दिनों बाद महिला का रुख पूरी तरह बदल गया। अब वह उसी युवक के साथ जीवन बिताने की इच्छा जताने लगी, जिसके खिलाफ उसने गंभीर आरोप लगाए थे। बताया जा रहा है कि इसी मांग को लेकर महिला अचानक गांव के पास स्थित मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। तेज धूप और भीषण गर्मी के बीच महिला को टॉवर पर देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।

तीन घंटे तक चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस, फायर ब्रिगेड और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने महिला को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी मांग पर अड़ी रही। करीब तीन घंटे तक चले प्रयासों के बाद अधिकारियों ने महिला को शांत कराया और सुरक्षित नीचे उतारा। राहत की बात यह रही कि इस दौरान कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार महिला का बयान दर्ज किया जा रहा है और पूरे मामले की कानूनी प्रक्रिया के तहत जांच जारी है।

Location :  Gonda

Published :  9 June 2026, 5:32 PM IST