
महिला के साथ मारपीट करता युवक (Img: Dynmaite News)
Fatehpur: जहानाबाद थाना क्षेत्र के सराय धरमपुर गांव में एक महिला के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस और प्रशासन में हलचल मच गई है। पीड़ित महिला सुनीता ने स्थानीय थाने में शिकायत देकर न्याय की मांग की है।
जानकारी के अनुसार गांव में खेतों में बकरी चराने को लेकर कहासुनी हुई थी। आरोप है कि जब महिला ने युवक को ऐसा करने से मना किया तो विवाद बढ़ गया। इसी दौरान युवक ने महिला के साथ दुर्व्यवहार करते हुए हाथापाई की। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
गोरखपुर से वाराणसी जाते समय ट्रेन से गिरा युवक, क्षेत्र में सनसनी पढ़िए पूरी खबर
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। पीड़ित महिला को कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है और तथ्यों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
जिसने दिखाए शादी के सपने उसी ने दिया धोखा! महिला सिपाही की शिकायत पर निलंबित हुआ पुलिसकर्मी
वहीं पीड़िता सुनीता का आरोप है कि पुलिस आरोपी युवक को बचाने का प्रयास कर रही है। महिला का कहना है कि शिकायत के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। मामले को लेकर गांव में भी चर्चा का माहौल है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।
Location : Fatehpur
Published : 9 June 2026, 12:30 PM IST