“बाहर से कारीगर बुलाना पड़ा भारी”; दुकान में घुसकर जलती लकड़ी से पीटा, CCTV वीडियो वायरल होते ही…

मिर्जापुर के विंध्याचल में एक कारीगर को दुकान के अंदर जिस तरह पीटा गया, उसका वीडियो सामने आने के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि विवाद की वजह पड़ोस की दुकान और कारीगर को लेकर नाराजगी थी।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 21 June 2026, 1:37 PM IST

Mirzapur: मिर्जापुर के विंध्याचल थाना क्षेत्र में मारपीट की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक दुकान में काम कर रहे कारीगर पर कुछ लोगों ने अचानक हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने न सिर्फ कारीगर के साथ बेरहमी से मारपीट की, बल्कि जलती हुई लकड़ी से भी उसकी पिटाई की। पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस भी हरकत में आ गई और तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पड़ोसी दुकानदार से चल रही थी रंजिश

घटना विंध्याचल थाना क्षेत्र के कंतित इलाके की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, दुकान संचालकों ने काम के लिए बाहर से एक कारीगर बुलाया था। आरोप है कि इसी बात से पड़ोस में दुकान चलाने वाला हैदर नाराज था। बताया जा रहा है कि हैदर अपने कुछ साथियों के साथ दुकान पर पहुंचा और वहां मौजूद कारीगर के साथ मारपीट शुरू कर दी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दुकान के अंदर तोड़फोड़ भी की गई। मौके पर मौजूद लोग बीच-बचाव की कोशिश करते रहे, लेकिन आरोपियों का गुस्सा शांत नहीं हुआ।

“दुनिया अपना रही भारत की प्राचीन धरोहर”; योग दिवस पर मिर्जापुर में हजारों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

दुकान में लगे CCTV कैमरे में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई। वायरल वीडियो में कुछ लोग दुकान के भीतर घुसकर कारीगर के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भी नाराजगी देखने को मिली। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही लोगों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग शुरू कर दी। वीडियो की वजह से मामला तेजी से चर्चा में आ गया और पुलिस पर भी कार्रवाई का दबाव बढ़ा।

विरोध करने पर दी गई धमकी

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि मारपीट के बाद जब दुकान मालिक और उसके परिजनों ने विरोध किया तो आरोपी उनके घर तक पहुंच गए। वहां भी कथित तौर पर धमकी दी गई। पीड़िता अफसाना ने बताया कि उनके बहनोई ने काम के लिए बाहर से कारीगर बुलाया था। पड़ोसी दुकानदार को यह बात पसंद नहीं आई और इसी वजह से विवाद शुरू हुआ। उनका कहना है कि आरोपी दबंग प्रवृत्ति के हैं और उनके बहनोई भी उनसे डरते हैं।

अफसाना के अनुसार, दुकान पर कोई स्थायी कारीगर नहीं था, इसलिए बाहर से व्यक्ति को बुलाकर काम शुरू कराया गया था। इसी बात को लेकर पड़ोसी पक्ष नाराज था।

Gorakhpur News: इनाम घोषित होने के बाद घुटने पर आया आरोपी, जानिए कैसे पुलिस के डर से कोर्ट में सरेंडर किया निलंबित लिपिक

पुलिस ने तीन लोगों को लिया हिरासत में

मामले का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। क्षेत्राधिकारी नगर आलोक कुमार ने बताया कि वीडियो की जांच की गई है और प्रथम दृष्टया कारीगर के साथ मारपीट तथा सामान की तोड़फोड़ की पुष्टि हुई है। उन्होंने कहा कि इस मामले में विंध्याचल थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

Location :  Mirzapur

Published :  21 June 2026, 1:37 PM IST