Varanasi Accident: हाईवे पर दर्दनाक हादसा, ट्रक से कुचलकर युवक की मौत; दो साल पहले हुई थी शादी

वाराणसी के लालपुर चट्टी के पास नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसे में बाइक सवार मयंक कुमार सिंह की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर से सड़क पर गिरने के बाद पीछे से आए ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। दो साल पहले शादी हुई थी और परिवार में चार महीने का बेटा है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 23 May 2026, 2:11 PM IST
google-preferred

Varanasi: वाराणसी के मिर्जामुराद क्षेत्र स्थित लालपुर चट्टी के पास शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर लगने के बाद युवक सड़क पर गिर पड़ा, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

घटना इतनी भयावह थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई।

मिर्जापुर से वाराणसी जा रहा था युवक

मृतक की पहचान मिर्जापुर जिले के बरैनी गांव निवासी मयंक कुमार सिंह उर्फ सोनू (38) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मयंक शनिवार सुबह अपने घर से बाइक पर सवार होकर वाराणसी जा रहे थे।

जैसे ही वह लालपुर चट्टी के पास पहुंचे, पीछे से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर पड़े। उसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने उन्हें रौंद दिया और वाराणसी की ओर फरार हो गया।

सहारनपुर में मंदिर के पुजारी पर मासूम बच्ची से अश्लील हरकत का आरोप, ग्रामीणों ने पकड़कर पीटा

पुलिस ने शुरू की जांच

हादसे की सूचना मिलते ही मिर्जामुराद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही अज्ञात कार और ट्रक की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि फरार वाहनों की पहचान की जा सके। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।

परिवार में मचा कोहराम

मयंक दो भाइयों में छोटे थे और वाराणसी की एक निजी कंपनी में नौकरी करते थे। करीब दो साल पहले उनकी शादी हुई थी। उनके परिवार में पत्नी और चार महीने का मासूम बेटा है।

Kanpur Dehat News: खेत की रखवाली कर रहे किसान पर मौत बनकर टूटा सांड, गांव में मचा हड़कंप

हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि गांव में भी शोक का माहौल है। मृतक के पिता तेज बहादुर सिंह सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरे को उजागर कर दिया है। स्थानीय लोगों ने हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था और ट्रैफिक निगरानी बढ़ाने की मांग की है।

Location :  Varanasi

Published :  23 May 2026, 2:11 PM IST

Advertisement