दफ्तर में चल रहा था घूसखोरी का खेल! जानिए CBI ने कैसे रंगे हाथ दबोचा वाराणसी रेलवे का बड़ा अफसर?

वाराणसी में सीबीआई ने रेलवे के सीनियर डिविजनल मैटेरियल मैनेजर को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। फर्नीचर सप्लाई करने वाले ठेकेदार की शिकायत पर ट्रैप बिछाया गया। सीबीआई आरोपी के आवास और अन्य ठिकानों पर तलाशी लेकर मामले की जांच कर रही है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 24 July 2026, 11:06 AM IST

Varanasi: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने वाराणसी में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे के सीनियर डिविजनल मैटेरियल मैनेजर (Senior DMM) नितेश अग्रवाल को 1.70 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई एक ठेकेदार की शिकायत के आधार पर की गई, जिसने आरोप लगाया था कि भुगतान और अन्य कार्यों के बदले उससे रिश्वत मांगी जा रही थी।

ठेकेदार की शिकायत पर हुई कार्रवाई

सीबीआई के अनुसार, रेलवे को फर्नीचर की आपूर्ति करने वाले एक ठेकेदार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वरिष्ठ अधिकारी नितेश अग्रवाल भुगतान जारी करने और अन्य आधिकारिक कार्यों के बदले रिश्वत की मांग कर रहे हैं। शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद सीबीआई ने ट्रैप की योजना बनाई।

Varanasi: न्याय की आस में पहुंची महिला, लेकिन फिर हुआ कुछ ऐसा कि सुनवाई में मच गया हड़कंप

घूस लेते ही दबोचा

जांच एजेंसी ने जाल बिछाकर आरोपी अधिकारी को 1.70 लाख रुपये की रिश्वत लेते समय रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई की टीम ने मौके पर ही रकम बरामद कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। इसके बाद उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई।

Firing In Varanasi: चाय की दुकान पर 5000 रुपये के विवाद में चली गोली, फिर जो हुआ वो कर देगा हैरान

आवास और ठिकानों पर तलाशी जारी

गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने आरोपी के आवास और अन्य संबंधित ठिकानों पर तलाशी अभियान शुरू किया। जांच के दौरान दस्तावेज, डिजिटल उपकरण, नकदी और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्यों की जांच की जा रही है। एजेंसी यह भी पता लगा रही है कि रिश्वतखोरी का मामला किसी बड़े नेटवर्क से जुड़ा है या नहीं।

Location :  Varanasi

Published :  24 July 2026, 11:06 AM IST