टॉफी का लालच देकर ले गया था गन्ने के खेत में, महोली दुष्कर्म कांड का मुख्य आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

सीतापुर के महोली कोतवाली क्षेत्र में आठ वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे 50 वर्षीय आरोपी अशोक यादव को पुलिस ने शाहजहांपुर बॉर्डर के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता का लखनऊ ट्रामा सेंटर में इलाज जारी है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 27 October 2026, 12:37 PM IST

Sitapur: महोली कोतवाली क्षेत्र में आठ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 50 वर्षीय अशोक यादव को सोमवार देर रात शाहजहांपुर बॉर्डर के पास से पकड़े जाने की जानकारी सामने आई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए तीन टीमें लगाई थीं। अब उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

टॉफी का लालच देकर गन्ने के खेत में ले जाने का आरोप

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, महोली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मजदूरी करने वाले व्यक्ति की आठ वर्षीय बेटी शनिवार शाम करीब पांच बजे घर के बाहर लगे सरकारी नल पर पानी लेने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव का रहने वाला अशोक यादव बच्ची को टॉफी दिलाने का लालच देकर गन्ने के खेत में ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप है।

Sitapur PET Exam 2026: परीक्षा केंद्रों पर बरती गई विशेष सतर्कता, महिला अभ्यर्थियों को पायल और चूड़ियां तक उतारनी पड़ी

घटना के बाद बच्ची की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल से लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। बच्ची का वहां इलाज जारी है।

तीन पुलिस टीमें आरोपी की तलाश में थीं

घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म से संबंधित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गईं।

Sitapur News: नाबालिग से जुड़े मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में तमंचा और बाइक बरामद

पुलिस ने सोमवार देर रात शाहजहांपुर बॉर्डर के पास से आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया है। गिरफ्तारी के बाद अब उसे न्यायालय में पेश करने और आगे की कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया की जा रही है।

घटना को लेकर इलाके में आक्रोश

आठ वर्षीय बच्ची से जुड़ी इस घटना के बाद इलाके में आक्रोश है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है। बच्ची की हालत और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों के संबंध में विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने आने का इंतजार है। पुलिस की कार्रवाई के बाद अब मामले की जांच और न्यायिक प्रक्रिया पर नजर रहेगी।

Location :  Sitapur

Published :  27 October 2026, 12:37 PM IST