Kannauj News: बाहर रहकर काम करता था युवक, आखिर गांव आते ही कौन बना उसकी जान का दुश्मन?

सदर कोतवाली में लीला पूर्वा गांव के बाहर रविवार को सचिन नामक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। वह एक दिन पहले ही बाहर से काम कर घर लौटा था। एएसपी अजय कुमार के मुताबिक, मामला पुरानी रंजिश में हत्या का लग रहा है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 21 June 2026, 11:19 AM IST

Kannauj: सदर कोतवाली क्षेत्र के लीला पूर्वा गांव के बाहर रविवार को एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान सचिन के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मौके पर फारेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए।

पुलिस और फारेंसिक टीम ने जुटाए सबूत

सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह भी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने बताया कि मृतक बाहर रहकर काम करता था और एक दिन पहले ही गांव आया था। प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश के चलते हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

Kannauj: सपा ने भरी चुनावी तैयारी की रफ्तार, बूथ और सेक्टर पर फोकस तेज

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है तथा आरोपितों की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Location :  kannauj

Published :  21 June 2026, 11:19 AM IST