45 लाख की चांदी गायब! कानपुर के प्रोसेसिंग कारखाने में पड़े डाके से मचा बवाल, CCTV में कैद हुआ शातिर चोर

कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र के पोखरपुर इलाके में चांदी की प्रोसेसिंग करने वाले एक कारखाने से करीब 18 किलो चांदी चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी हुई चांदी की बाजार में कीमत लगभग 45 लाख रुपये बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 12 October 2026, 2:16 PM IST

Kanpur: चकेरी थाना क्षेत्र के पोखरपुर में चांदी की प्रोसेसिंग करने वाले कारखाने से भारी मात्रा में चांदी गायब होने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। सीसीटीवी फुटेज भी बरामद हुआ है।

प्रोसेसिंग के लिए रखी गई थी चांदी

जानकारी के मुताबिक नितिन टोपे जो मूल रूप से महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। नयागंज में उनकी शॉप है। यहां पोखरपुर स्थित एक कंपाउंड में उनकी चांदी प्रोसेसिंग की इकाई है, जहां बाजार से लाई गई चांदी पर आगे की प्रक्रिया की जाती है। बताया जा रहा कि सोमवार तड़के चोरी होने की जानकारी मिली। कारखाने पहुंचे तो करीब 18 किलो चांदी गायब होने की बात बताई जा रही है, जिसकी बाजार में कीमत करीब 45 लाख के आसपास हो सकती है। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर एडीसीपी व एसीपी समेत एफएसएल की टीमें पहुंची और अन्य साक्ष्य एकत्र कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें - Kanpur: कारोबारियों से ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा, इंदौर से 3 गिरफ्तार

कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाल रही पुलिस

सूचना पर एडीसीपी पूर्वी शिवा सिंह और एसीपी चकेरी आशुतोष कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने भी जांच के लिए जरूरी साक्ष्य एकत्र किए। सीसीटीवी फुटेज भी बरामद हुए है उसमें शातिर दिखाई दे रहा हैं।

यह भी पढ़ें - Kanpur Dehat: मिशन शक्ति के तहत अकबरपुर में निकला भव्य पैदल मार्च, महिला सुरक्षा और सम्मान का दिया संदेश

एसीपी चकेरी आशुतोष कुमार सिंह के अनुसार, सूचना मिली थी कि यहां चोरी हुई है। मौके पर पहुंचकर व एफएसएल की टीम ने साक्ष्य एकत्र किए हैं, सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। हालांकि वादी की ओर से तहरीर नहीं मिली है, पुलिस की टीमें मामले की जांच में जुटी हैं। जल्द ही घटना का अनावरण किया जाएगा।

Location :  Kanpur

Published :  12 October 2026, 2:16 PM IST