पति का घर बसाने के लिए खुद लाई थी सौतन, उसी पहली पत्नी के साथ रिटायर्ड फौजी की निर्मम हत्या; जानिए किसकी लगी नजर

हाथरस के सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के इस्लाम नगर में रविवार सुबह एक सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड से हड़कंप मच गया।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 27 September 2026, 1:52 PM IST

Hathras: थाना सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के इस्लाम नगर में रविवार सुबह सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड से हड़कंप मच गया। ताज बॉडी के पास स्थित एक मकान में 58 वर्षीय रिटायर्ड फौजी शमशुद्दीन और उनकी पहली पत्नी समीना बेगम की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। दोनों के शव घर के अंदर फर्श पर खून से लथपथ हालत में मिले।

शव देखकर लोगों के उड़े होश

सुबह करीब 9:30 बजे एक नाती ने घर के पास जमीन पर खून के छींटे देखे। जानकारी पर परिजन और पड़ोसी मौके पर पहुंचे और किसी तरह घर का दरवाजा खुलवाया। अंदर दोनों के शव पड़े देखकर लोगों के होश उड़ गए। सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई।

यह भी पढ़ें - Hathras: रात के सन्नाटे में धधक उठा MTC शॉपिंग मॉल, दूसरी-तीसरी मंजिल पर आग ने मचाई तबाही

दोनों परिवारों के बीच अच्छे संबंध

बताया गया कि शमशुद्दीन और समीना की शादी वर्ष 1984 में हुई थी। संतान नहीं होने के कारण वर्ष 2011 में समीना ने ही अपने पति की दूसरी शादी अपनी रिश्तेदार सीमा से कराई थी। सीमा से शमशुद्दीन के तीन बच्चे हैं। दूसरी पत्नी का मकान भी पास में है और दोनों परिवारों के बीच अच्छे संबंध बताए जा रहे हैं।

मौके पर पहुंची पुलिस

दोहरे हत्याकांड की सूचना मिलते ही एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक, फिंगरप्रिंट और डॉग स्क्वायड टीम ने घटनास्थल की बारीकी से जांच कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित करते हुए जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें - Hathras Double Murder: घर के अंदर लहूलुहान मिले दोनों शव, सादाबाद में रिटायर्ड फौजी और पत्नी की हत्या से मचा हड़कंप

फिलहाल हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही वारदात से जुड़े सभी पहलुओं की जांच करते हुए हत्यारों तक पहुंचने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

Location :  Hathras

Published :  27 September 2026, 1:52 PM IST