
गगहा पुलिस का छापा (Img: Dynamite News)
Gorakhpur: गोरखपुर के गगहा थाना पुलिस ने धारदार हथियारों और लाठी-डंडों से हमला कर एक व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल करने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक कुल्हाड़ी और एक दाव भी बरामद किया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी बाँसगाँव के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक गगहा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सुरेश चन्द राना और उनकी टीम ने यह सफलता हासिल की।
Gorakhpur News: सरयू नदी में पलटी मोटर बोट, 5 यात्री नदी में गिरे, लाइफ जैकेट से टला बड़ा हादसा
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सन्तोष कुमार पुत्र मथुरा प्रसाद तथा भीम उर्फ हिमांशु पुत्र रविन्द्र कुमार, दोनों निवासी बनियापार, थाना गगहा, जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक कुल्हाड़ी और एक दाव बरामद किया है।
पुलिस के मुताबिक, 2 जुलाई 2026 को दोनों आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर वादी के परिजन पर धारदार हथियारों तथा लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घटना के बाद पीड़ित पक्ष की तहरीर पर गगहा थाने में मुकदमा अपराध संख्या 312/2026 दर्ज किया गया। मामले की विवेचना के दौरान आरोपियों की तलाश की जा रही थी।
लगातार दबिश और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दोनों वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिए गए।
पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं 191(2), 191(3), 110, 115(2), 118(2), 333, 352 और 351(3) के तहत कार्रवाई की है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में अन्य नामजद अथवा फरार आरोपियों की तलाश भी जारी है और उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
Gorakhpur: नकल पर पूरी तरह लगा ब्रेक, जानिए कैसा रहा यूपी टीईटी का पहला दिन?
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक सुरेश चन्द राना के साथ हेड कांस्टेबल जयप्रकाश यादव, कांस्टेबल सुधाकर यादव तथा रिजर्व कांस्टेबल गौतम सिंह शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि जिले में अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
Location : Gorakhpur
Published : 4 July 2026, 7:55 PM IST
Topics : crime news Gorakhpur News UP Police