
प्रतीकात्मक छवि (Source: Pinterest )
Lucknow: उत्तर प्रदेश में रेलवे सिग्नल बॉक्स और अन्य संवेदनशील ठिकानों को निशाना बनाने की कथित आतंकी साजिश के मामले में जांच एजेंसियों के सामने अब सबसे बड़ी चुनौती मॉड्यूल के सरगना का प्रत्यर्पण बन गई है। जांच एजेंसी आवश्यक दस्तावेज तैयार कर विदेश मंत्रालय को भेज चुकी है, लेकिन अब तक आरोपी को भारत लाने में सफलता नहीं मिल सकी है। बताया जा रहा है कि सरगना दुबई में रहकर सोशल मीडिया के जरिए अपना नेटवर्क संचालित कर रहा है।
ATS ने 2 अप्रैल 2026 को आलमनगर रेलवे स्टेशन से चार संदिग्ध आरोपियों शाकिब, अरबाब, विकास और लोकेश को गिरफ्तार किया था। जांच में दावा किया गया कि ये सभी पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी और आईएसआई से जुड़े तत्वों के संपर्क में थे। एजेंसी के अनुसार आरोपियों की योजना देश के विभिन्न शहरों में रेलवे सिग्नल बॉक्स और सिलेंडर से भरे वाहनों को निशाना बनाकर विस्फोट करने की थी।
WhatsApp से भर रही है फोन की मेमोरी? तुरंत ऑन करें ये हिडन फीचर, हमेशा खाली रहेगा आपका स्मार्टफोन
जांच के दौरान सामने आया कि इस पूरे मॉड्यूल का सरगना मेरठ निवासी आकिब है, जो फिलहाल दुबई में मौजूद है। उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया जा चुका है। एटीएस केंद्रीय एजेंसियों और विदेश मंत्रालय के सहयोग से उसके प्रत्यर्पण की प्रक्रिया आगे बढ़ा रही है। हालांकि अंतरराष्ट्रीय कानूनी प्रक्रिया के चलते यह मामला अभी भी चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।
दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में प्रवासी मजदूरों पर हुए आतंकी हमले के बाद उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। सावन और कांवड़ यात्रा को देखते हुए सभी जिलों में पुलिस की सतर्कता बढ़ा दी गई है। मंदिरों, कांवड़ मार्गों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। इसके अलावा सादे कपड़ों में खुफिया एजेंसियों के जवान भी संवेदनशील स्थानों पर तैनात किए गए हैं।
प्रदेश भर में पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां संवेदनशील स्थानों की निगरानी कर रही हैं। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जाए। सावन के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है।
कुलगाम में शुक्रवार को आतंकियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे प्रवासी मजदूरों की पहचान पूछी और छत्तीसगढ़ के दो हिंदू मजदूरों को गोली मार दी। एक की मौके पर और दूसरे की अस्पताल में मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
Location : Lucknow
Published : 2 August 2026, 12:24 PM IST