देश भर में फर्जी कंपनियां खोलकर करोड़ों की ठगी और यूपी तक दहशत, पुणे से मास्टरमाइंड गिरफ्तार; जानिये कैसे चलता था गोरखधंधा

यूपी एसटीएफ ने पुणे पहुंचकर एक ऐसे कुख्यात को धर दबोचा है, जो विभिन्न राज्यों में फर्जी कम्पनियाँ खोलकर लोगों से कोरडों रूपये की ठगी कर चुका था।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 29 June 2026, 8:09 PM IST

New Delhi: देश के विभिन्न राज्यों में फर्जी कम्पनियां खोलकर और लोगों को कई गुना मुनाफे का झांसा देकर करोड़ों की ठगी करने के बड़े मामला का भंडाफोड़ किया गया है। यूपी एसटीएफ ने इस गोरखधंधे से 8 करोड़ की ठगी करने वाले मास्टरमाइंड को पुणे से गिरफ्तार किया। पूछताछ में इस अपराधी ने कई चौकाने वाले खुलासे किये।

क्या है पूरा मामला?

उत्तर प्रदेश एसटीएफ को विभिन्न राज्यों में फर्जी कम्पनियाँ खोलकर निवेशको को कई गुना मुनाफे का झांसा देकर निवेश के नाम पर ठगी करने की जानकारी मिली थी। एसटीएफ ने एक सूचना के आधार पर शनिवार को ठगी करने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड कुणाल मेहता को छापेमारी के बाद पुणे से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान कुणाल मेहता निवासी 1-23, गरुणा सृष्टि हाउसिंग सोसाइटी, सेक्टर 01, मीरा रोड ईस्ट, थाना काशीमीरा, थाणे, महाराष्ट्र के रूप में की गई।

35-40 साल के कुंवारों सावधान! पहले शादी का सपना दिखाता है ये गिरोह, फिर नकली पुलिस बनकर पहुंच जाते हैं ‘रिश्तेदार’

काफी समय से कर रहा था ठगी

एसटीएफ ने सोमवार को बताया कि उसे विगत काफी समय से फर्जी कम्पनिया खोलकर निवेशकों को कई गुना लाभ का लालच देकर भारी धनराशि इन्वेस्ट कराकर धोखाधड़ी करने के सम्बन्ध मे सूचनायें प्राप्त हो रहीं थीं। इस मामले के खुलासे के लिये सुधांशु शेखर, पुलिस उपाधीक्षक, यूपी एसटीएफ के पर्यवेक्षण में टीम गठित कर अभिसूचना संकलन की कार्यवाही की जा रही थी।

अभिसूचना संकलन के दौरान शातिर अपराधी कुणाल मेहता उपरोक्त के जनपद पुणे के चंदन नगर क्षेत्र में रहने की सूचना प्राप्त हुई। इस सूचना पर उपनिरीक्षक नरेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक नितिन यादव के नेतृत्व में जनपद पुणे भेजा गया।
अभिसूचना संकलन के दौरान एसटीएफ की टीम को विश्वस्त सूत्रों से ज्ञात हुआ कि अभियुक्त कुणाल मेहता द कलेक्शन बिल्डिंग पुणे में मौजूद है। इस सूचना पर एसटीएफ टीम द्वारा उक्त स्थान पर पहुँच कर कुणाल मेहता उपरोक्त को गिरफ्तार कर लिया गया।

कन्नौज के होटल में चल रहा था देह व्यापार, छापेमारी में पुलिस भी रह गई हैरान; युवक-युवतियां गिरफ्तार

आरोपी में पूछताछ में किया खुलासा

गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वह केएपी ग्लोबल इन्वेस्टमेंट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड व केएपी कंसल्टेन्सी सर्विसेज नामक प्राइवेट कम्पनियां बनाकर निवेशकों को भारी मुनाफे का झांसा देता है और उन्हें विश्वास में लेने के लिए कुछ दिनों तक थोड़ा-बहुत रिटर्न भी देता है, जिससे निवेशकों को विश्वास में लेकर ठगी करता है।

गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ थाना विभूतिखंड, लखनऊ में अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त के खिलाफ आगे की कार्रवाई जारी है।

Location :  New Delhi

Published :  29 June 2026, 8:09 PM IST