UP Crime: पत्नी नहीं मिली तो जीजा ने साली के साथ… ससुराल में की ऐसी हरकत कि मच गया हड़कंप

फिरोजाबाद में पत्नी को लेने ससुराल पहुंचे युवक ने पत्नी की तबीयत खराब होने पर उसे साथ भेजने से इनकार किए जाने के बाद कथित रूप से अपनी साली के साथ मारपीट कर दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 11 July 2026, 11:07 AM IST
google-preferred

Firozabad: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पत्नी को लेने ससुराल पहुंचे एक युवक ने कथित रूप से अपनी साली के साथ मारपीट कर दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पत्नी को लेने पहुंचा था ससुराल

जानकारी के अनुसार, थाना दक्षिण क्षेत्र के हिमायूंपुर निवासी सत्य प्रकाश की बड़ी बेटी उमा की शादी मथुरा निवासी अजय सिंह से हुई थी। पारिवारिक विवाद के चलते उमा पिछले कुछ समय से अपने मायके में रह रही थी। बृहस्पतिवार रात अजय अपनी पत्नी को वापस ले जाने के लिए ससुराल पहुंचा।

तबीयत खराब होने पर परिजनों ने किया इनकार

परिजनों ने अजय को बताया कि उमा की तबीयत ठीक नहीं है, इसलिए फिलहाल उसे भेजा नहीं जा सकता। इस बात पर आरोपी नाराज हो गया और घर में विवाद शुरू हो गया। माहौल तनावपूर्ण होने के बाद परिजनों ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह शांत नहीं हुआ।

साली के साथ की मारपीट

इसी दौरान उमा की छोटी बहन प्राची अपने भांजे आयुष को दवा दिलाने के लिए घर से बाहर जा रही थी। आरोप है कि अजय ने रास्ते में उसे रोक लिया और उसके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट कर दी। घटना में प्राची घायल हो गई। शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी वहां से फरार हो चुका था।

बलरामपुर में मौत बनकर दौड़ा ट्रक! पुल पर बोलेरो के उड़े परखच्चे, बैरियर नहीं होता तो गहरी खाई में समा जाते सभी यात्री

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवती का चिकित्सकीय परीक्षण कराया। थाना प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

UP Double Murder: पहले पत्नी की हत्या, फिर मासूम बेटे को मार डाला… आखिर क्यों बाप ने खुद ही उजाड़ दिया अपना घर?

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपी की तलाश जारी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Firozabad

Published :  11 July 2026, 11:07 AM IST

Related News

Advertisement