पहले पति ने पकड़े पैर, फिर देवर ने अपनी ही भाभी के साथ… मुरादाबाद से दिल दहला देने वाला मामला

मुरादाबाद में महिला सीमा और उसके 10 वर्षीय बेटे अंकुश की हत्या के मामले में पुलिस ने पति जसराम और देवर जयराम को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों ने संपत्ति विवाद और पारिवारिक कलह के चलते वारदात को अंजाम दिया। बेटे की भी हत्या कर पहचान मिटाने की कोशिश की गई।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 11 July 2026, 11:26 AM IST
google-preferred

Moradabad: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में मां-बेटे की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार महिला सीमा और उसके 10 वर्षीय बेटे अंकुश की हत्या किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि उसके पति जसराम और देवर जयराम ने मिलकर की। वारदात के पीछे संपत्ति विवाद, घरेलू कलह और आपसी रंजिश को वजह बताया गया है।

पति ने पकड़े पैर, देवर ने रेता गला

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह के अनुसार, आरोपी जयराम सीमा को रुपये देने का बहाना बनाकर खेत में ले गया, जहां पहले से उसका पति जसराम मौजूद था। पुलिस के मुताबिक, जसराम ने सीमा के पैर पकड़ लिए, जबकि जयराम ने धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया। हत्या के बाद दोनों ने शव की पहचान छिपाने के लिए चेहरे पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

मासूम बेटे ने पूछा मां के बारे में, फिर बना अगला शिकार

पुलिस जांच में सामने आया कि वारदात के समय अंकुश को पहले पेट्रोल पंप पर छोड़ दिया गया था। बाद में आरोपी उसे अपने साथ घटनास्थल पर ले गए। पुलिस के अनुसार, अंकुश बार-बार अपनी मां के बारे में पूछ रहा था। आरोपियों को डर था कि वह पूरी घटना लोगों को बता देगा। इसी आशंका में उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई और उसके शव को दूसरे खेत में फेंककर चेहरा जला दिया गया।

संपत्ति विवाद और शक बना हत्या की वजह

पुलिस के मुताबिक, सीमा और उसके पति के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। मकान की रकम को लेकर देवर जयराम से भी विवाद था। इसके अलावा पति अपनी पत्नी के चरित्र पर भी संदेह करता था। घटना से एक दिन पहले दोनों के बीच झगड़ा हुआ था, जिसकी शिकायत पुलिस चौकी तक पहुंची थी। समझौते के बाद दोनों घर लौटे, जहां हत्या की साजिश रची गई।

पहचान मिटाने की भी की कोशिश

आरोपियों ने दोनों शवों के चेहरे पेट्रोल डालकर जला दिए ताकि पहचान न हो सके। हालांकि बेटे अंकुश का चेहरा पूरी तरह नहीं जल पाया, जिससे उसकी पहचान हो गई और पुलिस जांच को महत्वपूर्ण सुराग मिले।

गोलियों की आवाज से गूंजा ग्रेटर नोएडा: पुलिस और आतंक मचाने वाले अपराधी के बीच जबरदस्त फायरिंग, फिर हुआ हाफ एनकाउंटर

दोनों आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मुख्य आरोपी जयराम और पति जसराम को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में दोनों ने वारदात में अपनी भूमिका स्वीकार की है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Location :  Moradabad

Published :  11 July 2026, 10:23 AM IST

Advertisement