आखिर क्या था सोनू की मौत का राज? देवरिया मेडिकल कॉलेज लाते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

देवरिया शहर के तेलई बेलवा मोहल्ले में 32 वर्षीय युवक का शव कमरे में फंदे से लटकता मिला। देर रात दरवाजा न खुलने पर परिजनों ने शव को फंदे पर देखा और देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सदर कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 6 July 2026, 12:44 PM IST

Deoria: देवरिया शहर के तेलई बेलवा में एक युवक का शव फंदे से लटकता मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान सोनू यादव उम्र 32 वर्ष पुत्र मदन यादव के रूप में हुई है।

फंदे से लटका मिला युवक

मिली परिजनों के जानकारी के अनुसार, रविवार की काफी देररात तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। दरवाजा खोलकर देखा तो सोनू फंदे से लटका मिला। परिजनों और आसपास के लोगों की मदद से उसे तत्काल देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया के इमरजेंसी में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

Deoria: अब इंतजार नहीं करेंगे! बिजली विभाग से परेशान युवाओं ने खुद ही कर डाला ये काम

मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया> पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। घटना के बाद पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल है और विभिन्न तरह की चर्चाएं हो रही हैं। 

Location :  Deoria

Published :  6 July 2026, 12:44 PM IST