युवक-युवती से मारपीट का वीडियो वायरल होने पर एक्शन, मुजफ्फरनगर में तुरंत कार्रवाई कर दो को दबोचा

मुजफ्फरनगर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में युवक-युवती से मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। दर्ज मुकदमा के तहत पुलिस ने अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वीडियो के आधार पर अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 15 July 2026, 2:32 PM IST

Muzaffarnagar: मुजफ्फरनगर के थाना सिविल लाइन क्षेत्र में युवक-युवती के साथ मारपीट के वायरल वीडियो मामले में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इस मामले में दर्ज मुकदमा संख्या 171/2026 के तहत अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अन्य नामजद आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

ये भी पढ़ें - Muzaffarnagar: “शिवभक्त नहीं, व्यूज़ और फॉलोअर्स के भूखे उपद्रवी हैं” कांवड़ यात्रा में हुड़दंगियों पर नरेंद्र पंवार का बड़ा हमला

पुलिस के अनुसार, वायरल वीडियो के आधार पर थाना सिविल लाइन में मुकदमा संख्या 171/2026 दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें - Muzaffarnagar: भीड़ ने घेरा… और फिर जो हुआ, जानिए बीच सड़क पर कपल को पीटने की क्या थी असली वजह?

Location :  Muzaffarnagar

Published :  15 July 2026, 2:32 PM IST