हिंदी
पूर्व डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर के घप पर छापेमारी
New Delhi: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब पुलिस के पूर्व डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर और उनके करीबियों के 11 ठिकानों पर छापेमारी की है। यह कार्रवाई रिश्वतखोरी और आय से अधिक संपत्ति से जुड़े मामलों की जांच के तहत की गई। ईडी की यह रेड सीबीआई और चंडीगढ़ एंटी-करप्शन ब्यूरो द्वारा दर्ज केसों के आधार पर की जा रही है।
जांच एजेंसियों के मुताबिक, हरचरण सिंह भुल्लर पर कथित तौर पर भ्रष्टाचार के जरिए अवैध संपत्ति जुटाने और मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क से जुड़े होने के आरोप हैं। ईडी की टीम छापेमारी के दौरान वित्तीय लेनदेन, बेनामी संपत्तियों और अपराध से अर्जित संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है।
फतेहपुर में फेक आईडी, वायरल वीडियो और फिर कत्ल… रिश्ते का डरावना सच
इससे पहले चंडीगढ़ के सेक्टर 40-बी स्थित पूर्व डीआईजी के आवास पर हुई तलाशी के दौरान बड़ी मात्रा में नकदी और कीमती सामान बरामद हुआ था। जांच में करीब 7.36 करोड़ रुपये की बेहिसाब नकदी, लगभग 2.32 करोड़ रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और 26 लग्जरी व ब्रांडेड घड़ियां मिलने का दावा किया गया था। इन बरामदगी के बाद हरचरण सिंह भुल्लर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला भी दर्ज किया गया। जांच एजेंसियों का मानना है कि यह संपत्ति उनकी घोषित आय से कहीं अधिक हो सकती है।
मैनपुरी पहुंची सपा सांसद डिंपल यादव बोली- चुनाव आते ही बीजेपी को याद आती है ईडी
ईडी सूत्रों के अनुसार, मौजूदा छापेमारी का उद्देश्य मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े आर्थिक नेटवर्क, अवैध निवेश, बेनामी संपत्तियों और अपराध से अर्जित रकम के स्रोतों का पता लगाना है। मामले में आगे और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। रूपनगर रेंज के डीआईजी रहे हरचरण सिंह भुल्लर को अक्टूबर 2025 में सीबीआई ने फतेहगढ़ साहिब के एक कबाड़ी की शिकायत के बाद गिरफ्तार किया था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि डीआईजी ने उनके कारोबार के खिलाफ दर्ज एफआईआर को निपटाने के लिए अवैध रिश्वत की मांग की थी।
Location : New Delhi
Published : 27 April 2026, 12:25 PM IST
Topics : DIG Harcharan Singh Bhiullar ED Punjab raid