
सीतापुर में बीयर पार्टी के दौरान खूनी खेल (Img: Pinterest)
Sitapur: शहर कोतवाली क्षेत्र के मुंशीगंज इलाके में मंगलवार देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गंभीर रूप से घायल युवक को पहले जिला अस्पताल और फिर हालत नाजुक होने पर लखनऊ रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।
मृतक की पहचान सलमान के रूप में हुई है। वह गैस गोदाम के पीछे गंभीर हालत में पड़ा मिला था। सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी जान नहीं बच सकी।
ये भी पढ़ें - Sitapur News: पर्यटन प्रोजेक्ट्स का औचक निरीक्षण, अफसरों को दिए कड़े निर्देश
परिजनों का आरोप है कि सलमान के दोस्त रजत मिश्रा और भैरव मिश्रा उसे घर से शराब पीने के बहाने अपने साथ ले गए थे। कुछ देर बाद सलमान को गोली लगने की सूचना मिली। परिजनों ने दोनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
एएसपी उत्तरी आलोक सिंह के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सलमान, रजत मिश्रा और भैरव मिश्रा आपस में दोस्त थे। तीनों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। घटनास्थल से मिले मोबाइल फोन और कॉल रिकॉर्ड की जांच में पता चला कि तीनों ने साथ बैठकर बीयर पीने की योजना बनाई थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया और आरोप है कि रजत मिश्रा व भैरव मिश्रा ने सलमान को गोली मार दी।
ये भी पढ़ें - Sitapur News: सावन के पहले सोमवार पर नैमिषारण्य में उमड़ा आस्था का सैलाब, IG और SP ने संभाला मोर्चा
पुलिस ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद मुंशीगंज इलाके में दहशत का माहौल है।
Location : Sitapur
Published : 5 August 2026, 12:01 PM IST