चार दिन से लापता था 19 वर्षीय विशाल, जंगल में पेड़ से लटका मिला शव; परिजनों ने मांगा इंसाफ

सीतापुर के मछरेहटा क्षेत्र में चार दिन से लापता 19 वर्षीय युवक विशाल कुमार का शव गांव के बाहर जंगल में मिला। परिजनों ने मौत को लेकर अनहोनी की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Post Published By: Ramdev Gupta
Updated : 28 September 2026, 7:45 PM IST

Sitapur: उत्तरप्रदेश के सीतापुर जिले के मछरेहटा थाना क्षेत्र के बिजुआमऊ गांव निवासी 19 वर्षीय विशाल कुमार का शव सोमवार दोपहर गांव के बाहर जंगल में पेड़ से लटका मिला। विशाल 24 सितंबर को घर से निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा था। चार दिन बाद शव मिलने की सूचना से गांव में सनसनी फैल गई।

घर से निकलने के बाद नहीं लौटा

जानकारी के अनुसार अरविंद कुमार का 19 वर्षीय बेटा विशाल कुमार 24 सितंबर को घर से निकला था। देर शाम तक घर वापस नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और परिचितों के यहां पूछताछ करने के साथ आसपास के इलाकों में भी काफी खोजबीन की गई, लेकिन विशाल का कोई सुराग नहीं मिला।

इसके बाद परिजनों ने मछरेहटा पुलिस को सूचना दी, जिसके आधार पर युवक की गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।

ये भी पढ़ें: गोरखपुर फर्जी पुलिसकर्मी और अधिवक्ता बनकर वीडियो वायरल करने वाले दो गिरफ्तार, शाहपुर पुलिस की जांच में खुलासा

जंगल में पेड़ से लटका मिला शव

सोमवार दोपहर करीब तीन बजे कुछ ग्रामीण गांव के बाहर जंगल की ओर गए थे। इसी दौरान उनकी नजर पेड़ से लटके युवक के शव पर पड़ी। शव मिलने की सूचना तेजी से गांव में फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर उसकी पहचान कराई। शव की पहचान चार दिन से लापता विशाल कुमार के रूप में हुई।

ये भी पढ़ें: फतेहपुर में बड़ा हादसा, सिलेंडर ब्लास्ट से दो मंजिला मकान जमींदोज, कई लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, परिजनों ने युवक की मौत को लेकर अनहोनी की आशंका जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Location :  sitapur

Published :  28 September 2026, 7:45 PM IST