Hathras Double Murder: घर के अंदर लहूलुहान मिले दोनों शव, सादाबाद में रिटायर्ड फौजी और पत्नी की हत्या से मचा हड़कंप

हाथरस के सादाबाद में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब घर के अंदर रिटायर्ड फौजी और उसकी पत्नी के शव लहूलुहान हालत में मिले। दोनों की धारदार हथियार से हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 27 September 2026, 12:39 PM IST

Hathras: हाथरस के सादाबाद में एक रिटायर्ड फौजी और उसकी पत्नी की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। दोनों के शव घर के अंदर लहूलुहान हालत में मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।

धारदार हथियार से हमले की आशंका

मामला कोतवाली सादाबाद क्षेत्र के इस्लाम नगर का बताया जा रहा है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, रिटायर्ड फौजी और उनकी पत्नी पर धारदार हथियार से हमला किए जाने की आशंका है। दोनों की हत्या किस वजह से हुई और वारदात के पीछे कौन है, इसे लेकर अभी स्थिति साफ नहीं है।

ये भी पढ़ें- VIP इलाका, दूतावासों का पहरा और पुलिस की गश्त; फिर भी शाम ढलते ही क्यों सहम जाती हैं दिल्ली की बेटियां?

घटना की सूचना मिलते ही हाथरस के एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। सीओ सादाबाद के साथ फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है और हत्या की वजह का पता लगाने में जुटी है।

ये भी पढ़ें- Whatsapp पर फैला एक मैसेज और जल उठा नेशनल हाईवे, जानिए कैसे LPU में अफवाह बन गई तबाही का कारण

एक साथ दो लोगों की हत्या की खबर फैलते ही इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वारदात कब हुई और हमलावर घर में कैसे दाखिल हुआ। मामले में पुलिस की जांच आगे बढ़ने के बाद ही हत्या की पूरी वजह सामने आने की उम्मीद है।

Location :  Hathras

Published :  27 September 2026, 12:39 PM IST