Roorkee: जिस कलाई पर बांधनी थी राखी, उसी हाथ से भाई ने बहनों पर क्यों चलाई गोली? रक्षाबंधन से पहले क्या थी मजबूरी?

रुड़की में रक्षाबंधन से पहले भाई ने अपनी दो बहनों की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी ने पहले संगीता और करीब 20 मिनट बाद पुष्पा को गोली मारी। पुष्पा के पति संदीप भी गोली लगने से घायल हुए। पुलिस ने देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और हत्या की वजह जांच रही है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 26 August 2026, 8:40 AM IST
google-preferred

Roorkee:  रक्षाबंधन से ठीक पहले रुड़की में भाई-बहन के रिश्ते को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। जिन दो बहनों के घर रक्षाबंधन की तैयारियां चल रही थीं, उन्हीं की उनके भाई ने गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी ने पहले बड़ी बहन को निशाना बनाया और करीब 20 मिनट बाद दूसरी बहन के घर पहुंचकर उसे भी गोली मार दी। इस दौरान दूसरी बहन का पति भी गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने देर रात फरार आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया।

पहले बड़ी बहन को मारी गोली

पुलिस के अनुसार, मंगलवार शाम आरोपी भाई पहले प्रीत विहार में रहने वाली संगीता उर्फ शकुंतला (50) के पास पहुंचा। करीब 7:20 बजे संगीता घर से कुछ दूरी पर सेक्टर रोड से ई-रिक्शा में जा रही थी। इसी दौरान आरोपी ने उस पर गोली चला दी।

गोली पेट में लगने से संगीता गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार होकर करीब दो किलोमीटर दूर सुभाषनगर पहुंचा।

दरवाजा खोलते ही छोटी बहन पर किया हमला

करीब 20 मिनट बाद आरोपी अपनी दूसरी बहन पुष्पा (42) के घर पहुंचा। जैसे ही पुष्पा ने दरवाजा खोला, आरोपी ने उस पर भी गोली चला दी। गोली लगने से पुष्पा गंभीर रूप से घायल हो गई।

गोली चलने की आवाज सुनकर पुष्पा के पति संदीप बाहर आए। आरोप है कि आरोपी ने उन्हें भी गोली मार दी। गोली उनके कंधे में लगी, जिसके बाद वह घायल हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

Raksha Bandhan 2026: कल या परसों? असमंजस खत्म! जानिये भाई की कलाई पर कब सजाएं राखी और नोट कर लें शुभ मुहूर्त

अस्पताल पहुंचने से पहले दोनों बहनों की मौत

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायल बहनों को सिविल अस्पताल भेजा। अस्पताल में चिकित्सकों ने संगीता और पुष्पा को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल संदीप का उपचार चल रहा है।

वारदात की सूचना मिलते ही गंगनहर कोतवाली प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्तव, सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट पुलिस टीम के साथ घटनास्थलों पर पहुंचे। सीओ रुड़की ओसीन जोशी और एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने भी घटनास्थलों का निरीक्षण किया।

सोने-चांदी की तेजी पर लगा ब्रेक: दिल्ली से पटना तक गिरे दाम, जानिए 10 प्रमुख शहरों के नए रेट

देर रात आरोपी भाई गिरफ्तार

एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में भाई द्वारा दोनों बहनों को गोली मारकर हत्या किए जाने की बात सामने आई है। घटना में एक व्यक्ति घायल हुआ है। पुलिस वारदात के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है।

फरार आरोपी को देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आखिर उसने अपनी दोनों बहनों पर गोली क्यों चलाई। रक्षाबंधन से ठीक पहले हुई इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

Location :  Roorkee

Published :  26 August 2026, 8:40 AM IST

Advertisement