मुजफ्फरनगर में ‘लव जिहाद’: प्यार के जाल में फंसाकर धर्म परिवर्तन? ईद की फोटो से खुला राज

मुजफ्फरनगर में कथित धर्म परिवर्तन के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ईद पर सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए मामला सामने आया, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। एक आरोपी अभी भी फरार बताया जा रहा है।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 6 April 2026, 4:38 AM IST

Muzaffarnagar: जिले में धर्म परिवर्तन के एक मामले ने अचानक तूल पकड़ लिया, जब एक सोशल मीडिया पोस्ट ने पूरे घटनाक्रम का पर्दाफाश कर दिया। चरथावल थाना क्षेत्र के कसौली गांव में मौसी और भांजे के कथित धर्म परिवर्तन की खबर सामने आते ही इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि ईद के मौके पर मस्जिद में नमाज अदा करने के बाद रमन पंजाबी द्वारा इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट की गई। जिससे इस पूरे मामले का खुलासा हुआ और देखते ही देखते यह मामला चर्चा का विषय बन गया।

संत के बयान के बाद बढ़ी हलचल

इस मामले ने तब और गंभीर रूप ले लिया, जब योग साधना यशवीर आश्रम के महंत स्वामी यशवीर जी महाराज ने एक वीडियो जारी कर आरोप लगाया कि आर्थिक मदद के नाम पर धर्म परिवर्तन कराया गया है। उन्होंने चेतावनी दी थी कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो हिंदू समाज पंचायत करेगा। इस बयान के बाद प्रशासन हरकत में आ गया और पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत जांच शुरू कर दी।

पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

चरथावल थाना प्रभारी सत्यनारायण दहिया के नेतृत्व में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद मुखबिर की सूचना पर दबिश देते हुए कसौली से कुटेसरा मार्ग पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुफियान पुत्र अख्तर और सोनू उर्फ शादाब के रूप में हुई है।

मुजफ्फरनगर में 8 दिन के मासूम की मौत पर बवाल, अस्पताल में परिजनों का हंगामा, डॉक्टरों पर लगाये ये गंभीर आरोप

पुलिस के अनुसार, मौसी और भांजा लंबे समय से आरोपियों के संपर्क में थे। फिलहाल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

जांच जारी, माहौल पर नजर

पुलिस के अफसर ने बताया कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखा जा रहा है। फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Location :  Muzaffarnagar

Published :  6 April 2026, 4:38 AM IST