
प्रतीकात्मक छवि (Source: Pinterest)
Rampur: उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक सड़क हादसे में किन्नर की मौत हो गई। माल गोदाम चौराहा पर भीख मांगने के दौरान किन्नर सरकारी रोडवेज बस की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, माल गोदाम चौराहा पर एक किन्नर लोगों से भीख मांग रहा था। इसी दौरान सरकारी रोडवेज बस से नीचे उतरते समय वह अचानक बस की चपेट में आ गया। हादसा इतना गंभीर था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
Balrampur: बंद घर में चोरी करने वाला चोर अरेस्ट, इस शौक ने पहुंचाया सलाखों के पीछे
सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सिविल लाइन इंस्पेक्टर ओंकार सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और हादसे की जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव को सरकारी वाहन से रामपुर जिला अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कराई गई है।
हादसे के बाद पुलिस ने सरकारी रोडवेज बस को अपनी हिरासत में ले लिया है। चालक से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और इसमें किसकी लापरवाही रही। पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद हादसे की स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
Location : Rampur
Published : 20 August 2026, 9:13 PM IST