दिल्ली में मेडिकल स्टोर्स पर ड्रग कंट्रोल विभाग की बड़ी छापेमारी, जांच में 83 में से 43 दुकानों पर उजागर हुईं गंभीर खामियां

दिल्ली में मेडिकल स्टोर्स पर बिना डॉक्टर की पर्ची के antibiotic, गर्भपात में इस्तेमाल होने वाली MTP kit और नशे की लत पैदा करने वाली दवाओं के Store पर drug control का छापा। वैध मेडिकल पर्चे के प्रतिबंधित श्रेणी की दवाएं बेची जा रही थी।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 28 November 2026, 12:46 PM IST

New Delhi: दिल्ली में मेडिकल स्टोर्स पर बिना डॉक्टर की पर्ची के एंटीबायोटिक, गर्भपात में इस्तेमाल होने वाली एमटीपी किट और नशे की लत पैदा करने वाली दवाओं की बिक्री का मामला सामने आया है। दिल्ली सरकार के ड्रग कंट्रोल विभाग की तीन दिन चली विशेष जांच में 83 स्टोर्स का निरीक्षण किया गया। इनमें से 43 पर नियमों का उल्लंघन पाया गया।

ये भी पढ़ें-शकूरपुर में खूनी वारदात: 12 घंटे में दो युवकों की हत्या, 9 आरोपी

स्वास्थ्य मंत्री के आदेशों के बाद कारवाई

कई दुकानों पर दवाओं की खरीद-बिक्री का रिकॉर्ड नहीं मिला, तो कुछ जगह बिना वैध मेडिकल पर्चे के प्रतिबंधित श्रेणी की दवाएं बेची जा रही थी। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई के बाद सभी आरोपी फर्मों के खिलाफ नियामकीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। ड्रग कंट्रोल विभाग की टीमों ने 20, 23 और 25 नवंबर को अलग-अलग इलाकों में अभियान चलाया।

जांच में 83 में से 43 दुकानों पर उजागर हुईं गंभीर खामियां(AI Generated img)

कहां-कहां हुई जांच ?

20 नवंबर: त्रिनगर और न्यू अशोक नगर में 29 स्टोर्स की जांच में 13 पर नियमों का उल्लंघन मिला। 5 में एमटीपी किट की बिना वैध पर्चे के खरीद-बिक्री या रिकॉर्ड में गड़बड़ी मिली। 8 में नशे की दवा के नियमों का उल्लघन मिला।

25 नवंबर: रामपुरा, इंद्रलोक और सुल्तानपुर में 24 केमिस्ट शॉप की जांच में 17 पर नियमो का उल्लंघन मिला। 12 फर्मों में एंटीबायोटिक्स की बिक्री और 4 में नशे की लत पैदा करने वाली दवाओं के नियमों में उल्लंघन मिला।

ये भी पढ़ें-कोहरे का असर: दिल्ली से चलने वाली 25 ट्रेनें तीन महीने तक रद्द

डिकॉय कस्टमर्स की ली गई मदद

कई जगह गुप्त ग्राहकों (डिकॉय कस्टमर) की मदद ली गई। जांच में पंजीकृत फार्मासिस्ट की गैरमौजूदगी में दवाओं की बिक्री और दवाओं की खरीद-बिक्री का अनिवार्य रिकॉर्ड नही रखने जैसी गड़बड़िया भी मिली।

ये भी पढ़ें- Delimitation Bill: INDIA bloc में दरार, DMK का कांग्रेस से बदला; क्रॉस-वोटिंग के आसार

Antibiotics के गलत इस्तेमाल से नुकसान

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा कि बिना डॉक्टर की सलाह के एंटीबायोटिक्स की बिक्री और सेवन से एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (AMR) का खतरा बढ़ता है। इस स्थिति में बैक्टीरिया दवाओं के असर के प्रति प्रतिरोधी हो जाते है और इलाज मुश्किल होने लगता है। यह भविष्य में पब्लिक हेल्थ के लिए गंभीर चुनौती बन सकता है। उन्होंने कहा कि एमटीपी किट और नशे की लत पैदा करने वाली दवाओं की अनधिकृत बिक्री भी मरीजों की सुरक्षा के लिहाज से गंभीर मामला है। किसी भी कीमत पर दवाओं की अवैध बिक्री बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Location :  New Delhi

Published :  28 November 2026, 12:46 PM IST