कैलाश हिल्स केस: हत्यारा अदालत में पेश, 7 दिन की हिरासत मिली

नई दिल्ली के अमर कॉलोनी थाना क्षेत्र के कैलाश हिल्स में हुए दुष्कर्म के बाद युवती की निर्मम हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी राहुल मीणा को सोमवार को साकेत कोर्ट में पेश किया गया। जहां सात दिन की न्यायिक हिरासत को अदालत ने स्वीकार कर लिया।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 27 April 2026, 4:21 PM IST
google-preferred

New Delhi : राजधानी के अमर कॉलोनी थाना क्षेत्र के कैलाश हिल्स में युवती से दुष्कर्म के बाद उसकी निर्मम हत्या के सनसनीखेज मामले में गिरफ्तार आरोपी राहुल मीणा को सोमवार दोपहर साकेत कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस रिमांड की अवधि पूरी होने के बाद उसे अदालत में लाया गया। जहां पुलिस ने सात दिन की न्यायिक हिरासत की मांग रखी। मामले की गंभीरता को देखते हुए न्यायिक मजिस्ट्रेट दीपिका ठाकरान ने इस मांग को स्वीकार कर लिया। अब आरोपी को चार मई को अगली सुनवाई के लिए दोबारा अदालत में पेश किया जाएगा।

खबर अपडटे हो रही है...

Location :  New Delhi

Published :  27 April 2026, 4:21 PM IST

Advertisement