‘रिश्ते बने खून के प्यासे’ रायबरेली में अपनों से खूनी तकरार के बाद अस्पताल में थमी सांसें, सच जान कांप जाएगी रूह

पारिवारिक विवाद से शुरू हुई कहासुनी आखिर इतनी बढ़ गई कि एक युवक की जान चली गई। इकौनी गांव में मारपीट के बाद घायल शिव बाबू पासी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अब पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 31 August 2026, 1:48 PM IST

Raebareli: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के खीरो थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के बाद दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में घायल एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, खीरो थाना क्षेत्र के इकौनी गांव में किसी पारिवारिक विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान युवक शिव बाबू पासी घायल हो गया।

Raebareli: 60 साल के बुजुर्ग को किसने बनाया निशाना? मंदिर के पास झोपड़ी में मिले शव से मचा हड़कंप

इलाज के दौरान युवक ने तोड़ा दम

मारपीट में घायल शिव बाबू पासी को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ना कोई चेहरा दिखा, ना कोई सबूत छूटा… Raebareli में 5 दुकानों में हुई हाई-टेक चोरी की पूरी कहानी

परिजनों की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा

सीओ लालगंज सुजीत राय ने बताया कि थाना खीरो क्षेत्र के इकौनी गांव में पारिवारिक विवाद के दौरान दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी, जिसके बाद युवक शिव बाबू पासी की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि परिजनों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े सभी तथ्यों की पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

Location :  Raebareli

Published :  31 August 2026, 1:48 PM IST