
घायल व्यपारी का अस्पताल में इलाज जारी
Raebareli: रायबरेली के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के तौधकपुर गांव के पास उस वक्त सनसनी फैल गई, जब दुकान बंद कर घर लौट रहे एक कपड़ा व्यापारी पर कार सवार बदमाशों ने हमला कर दिया। बदमाशों ने व्यापारी वेद प्रकाश को रास्ते में रोक लिया और उसके साथ जमकर मारपीट की। हमले में व्यापारी को शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं।
मारपीट के दौरान बदमाशों ने व्यापारी के पास रखे करीब ₹15 हजार नकद भी लूट लिए और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पीड़ित के परिवार को सूचना दी, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे।
Raebareli Temple Theft: प्राचीन अभय दाता मंदिर से नकदी लेकर फरार युवक CCTV में कैद
घायल वेद प्रकाश को परिजन तत्काल नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित परिवार ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। आरोपी बदमाशों की तलाश जारी है।
Location : Raebareli
Published : 1 May 2026, 11:37 AM IST
Topics : assault Cloth Merchant Raebareli robbery UP News