गाजियाबाद सूर्या हत्याकांड में पुलिस से सवाल: मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर, लेकिन मरे हुए की फोटो क्यों नहीं दिखाई?

गाजियाबाद के चर्चित सूर्या हत्याकांड में मुख्य आरोपी असद पुलिस मुठभेड़ में मारा गया है। हालांकि आरोपी की तस्वीर सार्वजनिक न होने पर लोगों और हिंदू संगठनों ने सवाल उठाए हैं। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है और मामले को लेकर तनाव बना हुआ है।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 31 May 2026, 6:38 PM IST

Ghaziabad Desk: सूर्या को इंसाफ दिलाने के लिए भारी संख्या में भीड़ भीड़ सूर्य के घर पर मौजूद हैं। जहां एक तरफ 31 मई की सुबह करीब 3:00 बजे पुलिस ने मुख्य आरोपी असद को एनकाउंटर में ढेर कर दिया तो वहीं दूसरी तरफ अभी भी हिंदू समाज के लोग पुलिस के इस कार्य से पूरी तरीके संतुष्ट नहीं है। हिंदू संगठनों का कहना है कि असद के मरे हुए की फोटो कहां है? जब तक फोटो सामने नहीं आ जाएगी, तब तक कैसे विश्वास होगा कि असद को एनकाउंटर में मार दिया गया है।

एक पुलिस वाला भी हुआ घायल

इस हत्याकांड के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी असद के ऊपर 50,000 रुपए का इनाम रखा था। सुबह करीब 3:00 बजे इंदिरापुरम और खोड़ा कोतवाली पुलिस ने असद को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। पुलिस ने बताया कि असद ने पुलिस के ऊपर फायरिंग की थी, जिसमें एक पुलिस वाले को भी गोली लगी है। उसको इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट करवाया गया है।

गर्लफ्रेंड करती रही इंतजार, इधर गाजियाबाद में अंतरराष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी का हो गया मर्डर, किसने की हत्या?

कैसे दिया था सूर्या हत्याकांड को अंजाम?

आपको बता दें कि 29 मई को असद और उसके साथियों ने ईद के दिन सूर्या की हत्या कर दी थी। आरोपी यह कहकर सूर्या को अपने साथ ले गए थे कि तुमको हम दिखाएंगे कि ईद मनाते कैसे हैं, लेकिन जब सूर्या आरोपियों के घर गया तो उसके ऊपर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया और मौत के घाट उतार दिया।

क्या बाकी आरोपियों का भी एनकाउंटर होगा?

गाजियाबाद सूर्या हत्याकांड: कभी असद से थी जय-वीरू वाली जिगरी दोस्ती, फिर दुश्मनी में कैसे बदली कहानी?

इस घटना के बाद हिन्दू संगठनों ने सूर्या के घर पर डेरा डाल लिया है। हर तरफ से आवाज आ रही है कि सूर्या की हत्या का बदला 6 आरोपियों के एनकाउंटर से चाहिए। इस वक्त पूरा खोड़ा छावनी में तब्दील हो गया है। अब सवाल खड़ा होता है कि क्या बाकी आरोपियों का भी एनकाउंटर होगा?

Location :  Ghaziabad

Published :  31 May 2026, 6:09 PM IST