हिंदी
पुणे के क्लासरूम खौफनाक हमला (Img- Freepik)
Pune: महाराष्ट्र के पुणे से सोमवार सुबह एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। खेड़ क्षेत्र की एक प्राइवेट क्लास में पढ़ाई के दौरान, एक छात्र ने अपने ही क्लासमेट पर चाकू से हमला कर दिया। घायल बच्चे को तुरंत इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार, घटना उस समय हुई जब टीचर क्लास ले रहे थे। अचानक हमला करने वाला छात्र अपने क्लासमेट के पास आया और चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद वह बाइक से मौके से फरार हो गया। घटना इतनी तेज़ थी कि किसी को कुछ समझने का मौका नहीं मिला।
राजगुरुनगर पुलिस ने मौके पर पहुँचकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि हमला करने वाला छात्र उसी क्लास का था। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हमला करने की वजह क्या थी। पुलिस इस मामले में बच्चों के बीच होने वाली गैंगवॉर की संभावना भी तलाश रही है।
हमले में घायल बच्चा खून से लथपथ पाया गया। उसे तुरंत नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ डॉक्टर उसकी हालत गंभीर बता रहे हैं। परिवार और स्कूल प्रशासन इस घटना से गहरे सदमे में हैं।
प्राइवेट क्लास में चाकू हमला (Img- Internet)
घटना ने प्राइवेट क्लासों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं से बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और स्कूल वातावरण पर भी गंभीर असर पड़ सकता है।
राजगुरुनगर पुलिस ने इलाके में सख्त सुरक्षा बढ़ा दी है। CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और सभी स्टूडेंट्स और स्टाफ से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने कहा कि हमले के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए पूरी तरह से जांच की जा रही है।
मुंबई-पुणे-ठाणे समेत महाराष्ट्र के कई इलाकों में बारिश का कहर जारी, एयरलाइंस ने जारी किया अलर्ट
इस खौफनाक घटना ने न केवल परिवार बल्कि पूरे इलाके के लोगों को हिलाकर रख दिया है। अभिभावक अब बच्चों की सुरक्षा को लेकर और भी सतर्क हो गए हैं। स्कूल प्रशासन ने छात्रों और अभिभावकों को सुरक्षा उपायों की जानकारी देने का आश्वासन दिया है।
Location : Pune
Published : 15 December 2025, 12:18 PM IST