Crime in Bihar: पटना में डबल मर्डर से हड़कंप, रिसेप्शन पार्टी में 20 राउंड फायरिंग, दो भाइयों की सरेआम हत्या

बिहार की राजधानी पटना में सोमवार को सरेआम डबल मर्डर की वारदात से हड़कंप मच गया। यहां एक रिसेप्शन पार्टी में 20 राउंड फायरिंग की गई और दो भाइयों की हत्या कर दी गई।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 23 February 2026, 1:48 PM IST

Patna: राजधानी पटना सोमवार को ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना से दहल उठी। घात लगाये बैठे बदमाशों ने यहां सरेआम डबल मर्डर की वारदात को अंजाम दिया। एक रिसेप्शन पार्टी में 20 राउंड फायरिंग की गई और दो भाइयों की सरेआम हत्या कर दी गई। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये दबिश दी जा रही है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक 6 एकड़ जमीन को विवाद को लेकर डबल मर्डर की इस वारदात को अंजाम दिया। मृतकों की पहचान मनीष और मनजीत के रूप में की गई। मनीष और मनजीत भाई थे और एक रिसेप्शन पार्टी में शामिल होने के लिये पहुंचे थे। भारी भीड़-भाड़ होने के वावजूद भी कई राउंड फायरिंग की गई और मनीष और मनजीत को सरेआम गोलियों से भूना गया।

अस्पताल पहुंचने से पहले हो गई मौत

गोली लगने से दोनों भाई गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में ही उनकी हालत बिगड़ गई। पुलिस के अनुसार, दोनों भाइयों ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। उन्हें NMCH अस्पताल ले जाया जा रहा था।

बिहार की सियासत में भूचाल, पटना हाईकोर्ट ने 42 विधायकों को भेजा नोटिस; जानिये क्या है मामला

घटना के बाद समारोह स्थल पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। कई लोग डर के मारे इधर-उधर भागने लगे। सूचना मिलते ही गोपालपुर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी। पुलिस टीम ने घटनास्थल से कारतूस के तीन खोखे बरामद किए हैं।

मामले पर पटना सिटी एसपी का बयान

पटना सिटी एसपी पूर्वी परिचय कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में विवाद के बाद गोलीबारी की बात सामने आई है। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की पहचान की जा रही है। एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाकर वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

Bihar: पटना में दिनदहाड़े मर्डर, वृद्ध की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या, मची सनसनी

पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। उधर, इस दोहरे हत्याकांड के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने शादी समारोह जैसे सार्वजनिक कार्यक्रम में हुई इस वारदात को लेकर कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं।

Location : 
  • Patna

Published : 
  • 23 February 2026, 1:48 PM IST