चार बच्चों की मां और पांच बच्चों के पिता का प्रेम प्रसंग बना बवाल, घर से भागने की कोशिश में रंगे हाथों पकड़े गए! 

उत्तर प्रदेश के उरई में चार बच्चों की मां और पांच बच्चों के पिता के प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। दोनों घर से भागने की कोशिश कर रहे थे, तभी परिजनों ने उन्हें पकड़ लिया। इसके बाद जमकर हंगामा हुआ और मामला पुलिस चौकी तक पहुंच गया।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 30 June 2026, 3:04 PM IST

Orai: उरई जिले के रामकुंड क्षेत्र में गत दिवस को उस समय हंगामा मच गया जब एक चौंकाने वाला प्रेम प्रसंग सामने आया। चार बच्चों की मां अपने कथित प्रेमी, जो पांच बच्चों का पिता बताया जा रहा है, के साथ घर छोड़कर भागने की कोशिश कर रही थी। लेकिन परिजनों ने समय रहते दोनों को पकड़ लिया, जिसके बाद इलाके में भारी हंगामा खड़ा हो गया।

घर से भागने की बना रहे थे योजना

जानकारी के अनुसार, महिला और पुरुष के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध चल रहा था। दोनों साथ रहने के इरादे से घर से भागने की योजना बना रहे थे। जैसे ही वे घर छोड़कर निकलने लगे, परिजनों को इसकी भनक लग गई और उन्होंने मौके पर पहुंचकर दोनों को पकड़ लिया।

परिजनों का गुस्सा और मारपीट

घटना के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। आरोप है कि उन्होंने महिला के प्रेमी की मौके पर जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए।

कानपुर में 20 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार, चकेरी पुलिस और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई

पुलिस चौकी तक पहुंचा मामला

हंगामे की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद दोनों को पुलिस चौकी ले जाया गया, जहां उनसे पूछताछ की गई। महिला के परिजन भी बड़ी संख्या में चौकी के बाहर एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन करने लगे।

10 बजे पहुंचे डीएम और खुल गई हकीकत… देवरिया के इस ब्लॉक में कई कर्मचारी मिले गायब, अब होगा एक्शन!

पुलिस की जांच जारी

पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Location :  Orai

Published :  30 June 2026, 3:04 PM IST