कानपुर-झांसी हाईवे पर दर्दनाक हादसा, पलभर में उजड़ गया परिवार… 2 की मौत, 3 घायल
उरई जिले में कानपुर-झांसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर अजनारी फ्लाईओवर के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।