नैनीताल में दिल दहला देने वाला मामला! 14 साल की बच्ची निकली 7 माह की गर्भवती, इलाके में मचा हड़कंप

नैनीताल के बेतालघाट में 14 वर्षीय किशोरी के सात माह की गर्भवती होने का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने 20 वर्षीय युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।

Nainital: उत्तराखंड के नैनीताल के बेतालघाट थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोरी के सात माह की गर्भवती होने का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए क्षेत्र के ही 20 वर्षीय युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पेट दर्द की शिकायत के बाद हुआ खुलासा

जानकारी के अनुसार, किशोरी बीते कई दिनों से पेट दर्द की शिकायत कर रही थी और इसी कारण स्कूल भी नहीं जा रही थी। परिजनों ने उसके पेट में असामान्य वृद्धि देखी और पूछताछ की। इस दौरान किशोरी ने बताया कि कई महीनों से उसे माहवारी नहीं आई थी और एक युवक ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे।

Nainital: खूबसूरत झीलों के शहर में नशे का काला कारोबार, जानलेवा ड्रग्स तस्करों के गैंग का भंडाफोड़

पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज हुआ मुकदमा

जानकारी सामने आने के बाद परिजन तत्काल बेतालघाट थाने पहुंचे और पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मामले में थाना क्षेत्र के 20 वर्षीय युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 और बीएनएस की धारा 65(1) के तहत मुकदमा दर्ज किया। बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

अल्ट्रासाउंड में सात माह की गर्भावस्था की पुष्टि

पुलिस पीड़िता को चिकित्सकीय जांच के लिए बीडी पांडे अस्पताल लेकर गई। वहां अल्ट्रासाउंड जांच में किशोरी के सात माह की गर्भवती होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी।

Nainital: हल्द्वानी में डेयरी कारोबारियों पर शिकंजा, खाद्य विभाग ने उठाए नमूने

धारा 164 के तहत दर्ज होगा बयान

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पीड़िता का न्यायालय में धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराया जाएगा। मामले में न्यायालय के निर्देशों और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Nainital

Published :  14 August 2026, 4:34 PM IST

Related News

Advertisement