मुजफ्फरनगर की मशहूर केक शॉप पर खाद्य विभाग का छापा, जांच के लिए भेजे गए सैंपल

मुजफ्फरनगर की एक चर्चित केक शॉप पर मिलावट की शिकायत के बाद खाद्य विभाग ने अचानक छापेमारी कर कई केक के नमूने जांच के लिए भेज दिए हैं। फिलहाल रिपोर्ट का इंतजार है, लेकिन इस कार्रवाई के बाद शहर में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 14 July 2026, 3:05 PM IST

Muzaffarnagar: मुजफ्फरनगर में केक में मिलावट की शिकायत मिलने के बाद खाद्य विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शहर की एक प्रसिद्ध केक शॉप पर छापेमारी की। टाउन हॉल रोड स्थित मालवीय चौक पर संचालित रोलिंग पिन केक शॉप पर पहुंची विभागीय टीम ने अलग-अलग प्रकार के केक के नमूने एकत्र किए और उन्हें जांच के लिए अधिकृत प्रयोगशाला भेज दिया।

IGRS पर मिली शिकायत बनी कार्रवाई की वजह

खाद्य विभाग की खाद्य निरीक्षक अर्चना धीरान ने बताया कि आईजीआरएस पोर्टल पर केक में मिलावट की शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत मिलने के बाद विभाग ने बिना देरी किए जांच की प्रक्रिया शुरू की। टीम मौके पर पहुंची और नियमानुसार अलग-अलग श्रेणी के केक के सैंपल लिए।

पिंक बूथ के बाहर 30 मिनट तक तड़पता रहा युवक, महिला पुलिसकर्मियों को नहीं आया तरस; मौत का जिम्मेदार कौन?

जांच रिपोर्ट तय करेगी आगे की कार्रवाई

विभागीय अधिकारियों के मुताबिक सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है। अगर रिपोर्ट में मिलावट, घटिया सामग्री का इस्तेमाल या खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन सामने आता है तो संबंधित प्रतिष्ठान के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हमारे गांव की बेटियों का रास्ता सुरक्षित करो… नए शराब ठेके के खिलाफ महिलाओं का फूटा गुस्सा, डीएम से लगाई गुहार

उपभोक्ताओं की सेहत से कोई समझौता नहीं

खाद्य विभाग का कहना है कि लोगों के स्वास्थ्य से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। त्योहारों और खास मौकों पर मिठाई, बेकरी और खाद्य उत्पादों की बिक्री बढ़ने के कारण विभाग समय-समय पर निरीक्षण अभियान भी चलाता है। अधिकारियों ने साफ किया कि शिकायत मिलने पर तत्काल जांच कर आवश्यक कदम उठाना विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

Location :  Muzaffarnagar

Published :  14 July 2026, 3:05 PM IST