
शराब के ठेके के खिलाफ ग्रामीणों का धरना(IMG: Dynamite News)
Muzaffarnagar: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के खतौली तहसील के मंसूरपुर गांव में शराब के ठेके को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। गांव की आबादी, स्कूल और मंदिर के नजदीक संचालित देसी और अंग्रेजी शराब के ठेकों को हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने शुक्रवार को ठेके के सामने एक दिवसीय सांकेतिक धरना शुरू किया।
ग्रामीणों का कहना है कि शराब के ठेके के आसपास अक्सर नशे में धुत लोगों और असामाजिक तत्वों की भीड़ जमा रहती है। इसके चलते महिलाओं और छात्राओं को रास्ते से गुजरने में परेशानी होती है। ग्रामीणों ने ठेके के आसपास अवैध मांस की बिक्री और आए दिन अभद्रता होने के भी आरोप लगाए हैं।
मुजफ्फरनगर में सपा नेता की 5 दिन से नजरबंदी पर बवाल, जिया चौधरी पहुंचीं घर; पुलिस के खिलाफ लगाए नारे
धरने पर बैठे ग्रामीणों ने बताया कि शराब के ठेके को हटाने के संबंध में पहले मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी और आबकारी विभाग को शिकायत दी जा चुकी है। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया।
धरने की जानकारी मिलते ही आबकारी विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया और मौके पर निगरानी बनाए रखी। फिलहाल ग्रामीणों का प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से जारी है।
मुजफ्फरनगर में अजीब प्रेम कहानी का खुलासा, किन्नर के साथ रहने के लिए पति ने उठाया बड़ा कदम
ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा कि जब तक शराब के ठेके को गांव की आबादी से हटाकर किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित नहीं किया जाता, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले में जल्द हस्तक्षेप कर समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
Location : Muzaffarnagar
Published : 11 September 2026, 1:42 PM IST
Topics : Alcohol Shop Near School Excise Department Liquor Shop Removal muzaffarnagar news Villagers Protest