
युवती पर चाकू से हमला, अस्पताल में भर्ती (सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Muzaffarnagar: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में मंगलवार रात उस समय सनसनी फैल गई जब खाना खाने के बाद एक युवती अपने घर के बाद टहल रही थी। इसी दौरान पड़ोस के एक युवक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर किसी मामूली बात के चकते युवती पर चाकू से हमला बोल दिया। जिसमें युवती जहां गंभीर रूप से घायल हो गई तो वहीं दोनों आरोपी मौके से फरार हो गया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, खतौली कोतवाली क्षेत्र की लोधी कॉलोनी निवासी शालू नाम की एक युवती पर दो युवकों ने कल देर शाम उस समय चाकू से हमला बोल दिया। जब युवती खाना खाने के बाद अपने घर के बाहर टहल रही थी। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोस के युवक सचिन उर्फ देवा ने अपने दोस्त शुभम के साथ मिलकर पहले युवती के साथ गाली गलौज की और फिर जब युवती ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने चाकू से युवती पर हमला बोल दिया।
बताया जा रहा है कि पीडीत युवती शालू का पड़ोस के आरोपी युवक सचिन उर्फ देवा के साथ पुराना विवाद चला आ रहा है। जिसकी कई बार पीड़िता थाने में शिकायत भी कर चुकी है। बस इसी के चलते आज आरोपी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर पीड़िता पर चाकू से हमला बोल दिया था। जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवती को उपचार के लिए खतौली सीएचसी पर भर्ती कराया था जहां से डॉक्टर ने उसकी हालत को गंभीर देखते उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया तो वही दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।
बरहाल इस घटना को लेकर इंस्पेक्टर खतौली दिनेश बघेल ने फोन पर जानकारी देते हुए जहाँ बताया कि अब तक कि जांच में ये पता चला है कि युवक और पीडीत युवती के बीच पुराना विवाद चला आ रहा है बाकी आज की घटना के बारे में जांच पड़ताल की जा रही है।
यह भी पढ़ें-मैनपुरी में अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में सपाइयों ने खोला मोर्चा, सरकार के खिलाफ लगाए नारे
तो वही पीडीत युवती शालू की माने तो मैं खाना खाकर अपने घर के बाहर घूम रही थी। थोड़ी आगे जो बैटरे वाले है। उनके यहां एक लड़का सचिन उर्फ देवा सन ऑफ प्यारे लाल उन से पहले भी झगड़ा है। बस देखते ही गाली गलौज करने लगा। मैंने कहा क्यों गाली दे रहा है तेरी मां बहन नही है क्या। बस इतनी देर में चाकू निकाल कर लाया अपनी बाइक के बैग से और बिना देखे मुझे मारने लग गया। वहां खड़े लोगों ने मेरी जान बचाई नहीं तो जान से ही मार देता सचिन और उसके साथ एक और था शुभम।
Location : Muzaffarnagar
Published : 22 July 2026, 10:01 AM IST