रात में 7 माह की गर्भवती को अस्पताल ले जाया गया, सुबह मिली मौत की खबर… आखिर उस रात क्या हुआ था?

मिर्जापुर में सात माह की गर्भवती 22 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने मारपीट कर हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट होंगे। मामले की जांच जारी है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 9 July 2026, 12:24 PM IST

Mirzapur: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में सात माह की गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। महिला का शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मायके पक्ष ने महिला के साथ मारपीट कर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

वाराणसी से शव लेकर गांव पहुंचा, फिर मौके से फरार

घटना मड़िहान थाना क्षेत्र के हड़ौरा गांव की है। मृतका की पहचान 22 वर्षीय आरती के रूप में हुई है। उसके भाई श्यामसुंदर ने बताया कि आरती पिछले करीब एक साल से हड़ौरा निवासी ओमप्रकाश बिंद के साथ रह रही थी।

आरोप है कि बुधवार रात दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद ओमप्रकाश ने आरती के साथ मारपीट की। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए वाराणसी ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। इसके बाद निजी एंबुलेंस से शव गांव लाया गया और शव छोड़कर साथ आए लोग मौके से फरार हो गए।

शव देखकर मायके वालों का फूटा गुस्सा

घटना की सूचना पर मड़िहान पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। यहां मृतका के मुंह, नाक और कान से खून निकलता देख मायके पक्ष का गुस्सा फूट पड़ा। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में हंगामा किया। पुलिस ने समझाकर स्थिति को शांत कराया।

Oppo का महाधमाका: इस नए 5G स्मार्टफोन ने मार्केट में आते ही काटा बवाल, फीचर्स देखकर उड़ जाएंगे सबके होश

दो शादियां टूटने के बाद तीसरे व्यक्ति के साथ रह रही थी महिला

परिजनों के अनुसार, आरती की पहली शादी चार वर्ष पहले मिर्जापुर के शुक्लहा गांव में हुई थी, लेकिन वैवाहिक विवाद के चलते वह मायके लौट आई। इसके बाद करीब डेढ़ वर्ष पहले दूसरी शादी अदलपुरा में हुई, लेकिन वह रिश्ता भी ज्यादा समय तक नहीं चला।

करीब एक वर्ष पहले ओमप्रकाश उसे अपने साथ हड़ौरा ले आया, जहां दोनों साथ रह रहे थे। परिजनों का आरोप है कि ओमप्रकाश अक्सर आरती के साथ मारपीट और प्रताड़ना करता था। मृतका की तीन वर्षीय बेटी फिलहाल ननिहाल में रह रही है।

लिएंडर पेस के बाद अर्नव पापरकर ने विंबलडन के जूनियर एकल के अंतिम आठ में स्थान वनाकर रचा इतिहास

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा

थानाध्यक्ष रविन्द्र भूषण मौर्य ने बताया कि महिला सात माह की गर्भवती थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पेट में अचानक दर्द होने पर उसे इलाज के लिए वाराणसी ले जाया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक साक्ष्य और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Mirzapur

Published :  9 July 2026, 12:24 PM IST